मुख्य सामग्री पर जाएं
Thursday, 26 November 2026 • नई दिल्ली • राष्ट्रीय संस्करणRNI: DELHIN/2023/86499 | खबर खोजें
परिवहनविशेष

देश का ट्रांसपोर्ट दैनिक समाचार पत्र

बड़ी खबर
कुर्सी पर ज्यादा समय, शरीर में बढ़ता शुगर का जोखिम: हर 30–60 मिनट में उठकर टहलना जरूरीनारी संघर्ष से सफलता तक: अपनी उड़ान से नई कहानी लिखती महिलाएंस्क्रीन की दुनिया से आगे: सिनेमा का जादू फिर खोज रही है जेन ज़ेड, सिनेमाघरों में बढ़ी युवाओं की वापसीबिना सीखे अगली कक्षा, बिना गुणवत्ता सर्वोच्च ग्रेड: शिक्षा का विरोधाभाससेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर मडगांव (गोवा) में संपन्न, 56 प्रतिभागी शामिलजीटीबी अस्पताल व PWD के 32 ठेका कर्मचारियों की बहाली को लेकर भारतीय मजदूर संघ का प्रदर्शन, सात दिन में समाधान का आश्वासनसंविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस ने लिया दृढ़ संकल्प: भुवनेश्वर में बोले पीसीसी अध्यक्ष भक्त चरण दासखुर्दा रोड–बलांगीर नई रेल लाइन: पूर्व तट रेलवे के महाप्रबंधक परमेश्वर फुंकवाल ने दशपल्ला–बुगुड़ा रेलखंड का किया निरीक्षण
सभी खबरें ›
ओडिशा

संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस ने लिया दृढ़ संकल्प: भुवनेश्वर में बोले पीसीसी अध्यक्ष भक्त चरण दास

26 November 2026, 5:12 pm3 मिनट पढ़ें
भक्त चरण दास कांग्रेस - संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस ने लिया दृढ़ संकल्प: भुवनेश्वर में बोले पीसीसी
सांकेतिक तस्वीर

मनोरंजन शासमल, स्टेट हेड ओडिशा

भुवनेश्वर : लोकतंत्र की हत्या करने वाली मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करने का उचित समय आ गया है। राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजों ने मोदी सरकार की नींद उड़ा दी है। पिछले तीन दिनों से ओडिशा के गांव-गांव और शहरों में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हजारों की संख्या में रैलियां निकालकर जिस तरह का माहौल तैयार किया है, वह व्यर्थ नहीं जाएगा। जल्द ही इस जनविरोधी डबल इंजन सरकार का पतन निश्चित है। यह बात प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने कही। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह ओडिशा के सभी जिलों के दूर-दराज के इलाकों से हजारों की संख्या में नेता और कार्यकर्ता वाहन एवं ट्रेन के माध्यम से भुवनेश्वर पहुंचे। लगभग 150 किलोमीटर के दायरे से नेता और कार्यकर्ता विशाल बाइक रैलियों के जरिए राजधानी पहुंचे। दूर-दराज के जिलों में 24 नवंबर को तथा आसपास के जिलों में 25 नवंबर को ब्लॉक एवं जिला स्तर पर बाइक रैलियों का आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में पंचायत स्तर तक वोट चोरी के खिलाफ गांव-गांव में चौपालों का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान आगामी 15 दिसंबर तक जारी रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल एआईसीसी के ओडिशा प्रभारी लालजी देसाई ने कहा कि दूसरों को बात-बात पर देशद्रोही कहने वाली भाजपा वास्तव में देशद्रोहियों का एक संगठन है। जो लोग अपने देश के राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रगान और मातृभूमि का सम्मान नहीं करते, वे ही वास्तव में देशद्रोही कहलाने के योग्य हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि मातृभूमि के स्वतंत्रता आंदोलन में जिनकी कोई उल्लेखनीय भूमिका नहीं रही, जिन्होंने देश के तिरंगे के बजाय नागपुर स्थित आरएसएस मुख्यालय में दूसरे ध्वज को स्थान दिया और ‘जन गण मन’ के बजाय ‘नमस्ते सदा वत्सले’ का गायन किया, ये सभी इसके ज्वलंत उदाहरण हैं। श्री देसाई ने कहा कि ऐसे लोगों को लंबे समय तक सत्ता में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। अब जनता भी इस सच्चाई को समझने लगी है।

इस अवसर पर एआईसीसी के ओडिशा के दो सह-प्रभारी जेटी कुसुम कुमार एवं पूर्णचंद्र पाढ़ी, कांग्रेस विधायक दल के नेता रामचंद्र काडाम, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष जयदेव जेना एवं प्रसाद हरिचंदन, पूर्व मंत्री श्रीकांत जेना, पंचानन कानूनगो, जगन्नाथ पटनायक, सुरेश राउतराय, शरत राउत, पूर्व सांसद अनंत सेठी, एआईसीसी के नवनियुक्त सचिव डॉ. देवाशीष पटनायक, पीसीसी के उपाध्यक्ष डॉ. विश्वरंजन महांती, कृष्णचंद्र सगरिया, सस्मिता बेहरा, पीसीसी प्रशासनिक अधिकारी समीर राउतराय, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विभूति भूषण महापात्र तथा भुवनेश्वर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश जेना सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी नेताओं ने भारतीय संविधान की ऐतिहासिक विरासत, उसकी महत्ता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प पर अपने विचार रखे।

खबर शेयर करेंWhatsAppX / Twitter
परिवहन विशेष समाचार पत्र

सड़क, परिवहन, सरकार, नागरिक अधिकार और देश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें।