मुख्य सामग्री पर जाएं
Thursday, 26 November 2026 • नई दिल्ली • राष्ट्रीय संस्करणRNI: DELHIN/2023/86499 | खबर खोजें
परिवहनविशेष

देश का ट्रांसपोर्ट दैनिक समाचार पत्र

बड़ी खबर
खूँटी: विश्व विद्या मार्ग नवयुग पत्रकार महासंघ ने भगतसिंह चौक पर संविधान दिवस पर की परिचर्चासंविधान दिवस पर खूँटी समाहरणालय में उपायुक्त मो. जावेद हुसैन व पदाधिकारियों-कर्मियों ने पढ़ी प्रस्तावना, जताई संविधान के प्रति प्रतिबद्धताबाल विवाह मुक्त भारत अभियान: उकलाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस, 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस पर गांव-गांव होंगे जागरूकता कार्यक्रमघटती जन्म दर: केवल प्रजनन उपचार ही समाधान नहीं, सस्ते आवास और आर्थिक सुरक्षा भी जरूरीपत्रकारिता को केवल कृत्रिम बुद्धिमत्ता नहीं, मानवीय समझ की भी आवश्यकता: AI से आगे है पत्रकारिता का भविष्यशादियों के कारोबार में अब वेडिंग कोच की दस्तक: विवाह की तैयारियों से रिश्तों की समझ तक बदल रही शादी की दुनियाकुर्सी पर ज्यादा समय, शरीर में बढ़ता शुगर का जोखिम: हर 30–60 मिनट में उठकर टहलना जरूरीनारी संघर्ष से सफलता तक: अपनी उड़ान से नई कहानी लिखती महिलाएं
सभी खबरें ›
ओडिशा

खुर्दा रोड–बलांगीर नई रेल लाइन: पूर्व तट रेलवे के महाप्रबंधक परमेश्वर फुंकवाल ने दशपल्ला–बुगुड़ा रेलखंड का किया निरीक्षण

26 November 2026, 5:10 pm1 मिनट पढ़ें
खुर्दा रोड बलांगीर रेल लाइन - खुर्दा रोड–बलांगीर नई रेल लाइन: पूर्व तट रेलवे के महाप्रबंधक परमेश्वर फुंकवाल ने
मोटर ट्रॉली से दशपल्ला–बुगुड़ा रेलखंड का निरीक्षण करते महाप्रबंधक परमेश्वर फुंकवाल व अधिकारी।

मनोरंजन शासमल, स्टेट हेड ओडिशा

भुवनेश्वर: पूर्व तट रेलवे के महाप्रबंधक श्री परमेश्वर फुंकवाल ने आज भुवनेश्वर–दशपल्ला रेलखंड पर विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने खुर्दा रोड–बलांगीर नई रेल लाइन परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए मोटर ट्रॉली से दशपल्ला–बुगुड़ा रेलखंड का विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने बड़े पुलों, सुरंगों, रेलवे ट्रैक निर्माण, बैलास्ट तथा अन्य संबंधित रेल बुनियादी ढांचे के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य नई रेल लाइन परियोजना की समग्र प्रगति की समीक्षा करना और सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना सुनिश्चित करना था। श्री फुंकवाल ने चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण), भुवनेश्वर तथा खुर्दा रोड मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) भी महाप्रबंधक के साथ उपस्थित थे।

खबर शेयर करेंWhatsAppX / Twitter
परिवहन विशेष समाचार पत्र

सड़क, परिवहन, सरकार, नागरिक अधिकार और देश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें।