मुख्य सामग्री पर जाएं
Thursday, 26 November 2026 • नई दिल्ली • राष्ट्रीय संस्करणRNI: DELHIN/2023/86499 | खबर खोजें
परिवहनविशेष

देश का ट्रांसपोर्ट दैनिक समाचार पत्र

बड़ी खबर
दिल्ली विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग का राष्ट्रीय सम्मेलन: JLIS के स्वर्ण जयंती वर्ष पर ‘गांधी भवन घोषणा’, एलुमनी एसोसिएशन के गठन का ऐलानसंविधान दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने लिया राष्ट्र की एकता और संविधान की रक्षा का संकल्प, कर्नल पंकज कुमार बोले- संविधान हर भारतीय की आत्मा47वीं सीआरपीएफ वाहिनी के जवानों ने मनाया संविधान दिवस, कमांडेंट अवधेश कुमार ने दिलाई संविधान के प्रति निष्ठा की शपथसंविधान के मूल्यों को आत्मसात कर विकसित भारत के निर्माण का लें संकल्प: डॉ. मनीष पंकज मिश्रा, नवादा सांसद विवेक ठाकुर से की मुलाकातभारत की मूल्यहीन, अव्यवस्थित प्रगति में अनुशासनहीनता का तड़काखूँटी: विश्व विद्या मार्ग नवयुग पत्रकार महासंघ ने भगतसिंह चौक पर संविधान दिवस पर की परिचर्चासंविधान दिवस पर खूँटी समाहरणालय में उपायुक्त मो. जावेद हुसैन व पदाधिकारियों-कर्मियों ने पढ़ी प्रस्तावना, जताई संविधान के प्रति प्रतिबद्धताबाल विवाह मुक्त भारत अभियान: उकलाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस, 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस पर गांव-गांव होंगे जागरूकता कार्यक्रम
सभी खबरें ›
धर्म-अध्यात्म

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना: 15 दिसंबर को बुजुर्गों को निःशुल्क वाराणसी यात्रा, सरल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन शुरू

26 November 2026, 2:59 pm2 मिनट पढ़ें
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना वाराणसी
सांकेतिक तस्वीर

झज्जर, 26 नवंबर। हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत प्रदेश के बुजुर्ग श्रद्धालुओं को 15 दिसंबर को 4 दिवसीय निःशुल्क वाराणसी तीर्थ यात्रा करवाएगी। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी इस विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगें। यात्रा के लिए पात्र श्रद्धालुओं से आवेदन आमंत्रित करने हेतु पोर्टल खोल दिया गया है ।

यह जानकारी डीसी वर्षा खांगवाल ने दी।

डीसी वर्षा खांगवाल ने जिलाभर के सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वो यथाशीघ्र अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें। रजिस्ट्रेशन सरल पोर्टल पर https://saralharyana.gov.in पर किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा आगामी दिनों में विशेष रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को वाराणसी के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि रेल यात्रा के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु को पर्यटक किट भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस योजना का लाभ 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के बुजुर्ग श्रद्धालु उठा सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत इससे पहले प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या तथा महाराष्ट्र स्थित श्री हजूर साहिब, नांदेड़ की निःशुल्क तीर्थ यात्रा करवाई जा चुकी है। योजना के तहत पात्रता के लिए श्रद्धालु के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इच्छुक पात्र श्रद्धालु पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

खबर शेयर करेंWhatsAppX / Twitter
परिवहन विशेष समाचार पत्र

सड़क, परिवहन, सरकार, नागरिक अधिकार और देश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें।