मुख्य सामग्री पर जाएं
Saturday, 28 November 2026 • नई दिल्ली • राष्ट्रीय संस्करणRNI: DELHIN/2023/86499 | खबर खोजें
परिवहनविशेष

देश का ट्रांसपोर्ट दैनिक समाचार पत्र

बड़ी खबर
मून डाइट: क्या अमावस्या और पूर्णिमा का हमारे शरीर, वजन और स्वास्थ्य पर कोई असर पड़ता है? जानिए सचमहिला पुरस्कारों के लिए 5 दिसंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, 21 हजार से 5 लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि: डीसीपीएमजी पोर्टल से जुड़े मामलों के समाधान में झज्जर प्रशासन सजग: डीसी वर्षा खांगवाल ने दिए नियमित मॉनिटरिंग के निर्देशबहादुरगढ़ में एंटी स्मॉग गन और नियमित पानी छिड़काव से धूल नियंत्रण को मिल रही गति: डीसी वर्षा खांगवालसड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए प्रशासन सजग: झज्जर में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, डीसी ने दिए ओवर स्पीड पर चालान के निर्देशझज्जर में 18 से 20 दिसंबर तक जिला स्तरीय गीता महोत्सव, गीतापुरम के रूप में सजेगा महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियमरोटी की जमीन छीनकर रोशनी बाँटने का कैसा संकल्प: बांका की भितिया में प्रस्तावित परमाणु संयंत्र पर प्रो. आरके जैन का आलेखरूस में हिरासत में रखे गए झारखंड के युवक मनीष साहू सुरक्षित भारत लौटे, जमशेदपुर पहुंचे
सभी खबरें ›
परिवहन

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए प्रशासन सजग: झज्जर में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, डीसी ने दिए ओवर स्पीड पर चालान के निर्देश

28 November 2026, 1:46 am3 मिनट पढ़ें
झज्जर सड़क सुरक्षा - सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए प्रशासन सजग: झज्जर में सड़क सुरक्षा समिति की बैठ
झज्जर में सड़क सुरक्षा बैठक में अधिकारियों को दिशा-निर्देश देती डीसी वर्षा खांगवाल।

झज्जर, 27 नवंबर। सड़क सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है। ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों के अधिक से अधिक चालान किए जाएं व साथ ही उन्हें ट्रैफिक नियमों की पालना के लिए जागरूक किया जाए। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन सजग है। डीसी वर्षा खांगवाल ने शुक्रवार को सड़क सुरक्षा को लेकर आयोजित मासिक समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हाल में डीसी ने सड़क सुरक्षा से संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ रोड सेफ्टी से जुड़े एजेंडों पर गंभीरतापूर्वक विस्तार से चर्चा की। मीटिंग के दौरान एसडीएम एवं डीटीओ रवि मीणा ने बताया कि जिले में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता व इन्फोर्समेंट एजेंसियों की कार्रवाई के कारण जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का प्रयास किया जा रहा है। डीसी ने रोड सेफ्टी से जुड़े मामलों में विभागों की एटीआर (एक्शन टेकन रिपोर्ट) की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आगामी सर्दी मौसम के दृष्टिगत ट्रैफिक इंचार्ज यह रिपोर्ट देंगे कि किन स्थानों पर ट्रैफिक चिन्ह लगाने की जरूरत है,तब संबंधित विभागों द्वारा ट्रैफिक साइन बिना देरी के स्थापित किए जाएं। डीसी ने कहा कि ऐसे स्कूल वाहन जो सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत नियमों को पूरा नहीं करते उनके खिलाफ एक्शन लिया जाए। सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न एजेंडों पर विस्तार से चर्चा करते हुए डीसी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा बेहद गंभीर विषय है और सड़क दुर्घटनाओं को रोकना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। रोड सेफ्टी से जुड़े किसी भी विषय में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी व संबंधित अधिकारी के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

ओवर स्पीड के करें चालान, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएं

डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा ओवर स्पीड, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में चालान काटे जाएं। उन्होंने कहा कि ओवर स्पीड अक्सर बड़ी सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनती है व वाहन चालकों को निर्धारित समय वाहन चलाने के लिए जागरूक करें। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को प्रार्थना सभा में यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने का आह्वान किया ताकि बच्चे स्वयं व अपने परिजनों को सड़क सुरक्षा से जुड़े पहलु से अवगत करा सकें।

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच,एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली विशाल कुमार, एसीपी अखिल, एडीटीओ राजेश मलिक, डीईओ रतिंद्र सिंह सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

खबर शेयर करेंWhatsAppX / Twitter
परिवहन विशेष समाचार पत्र

सड़क, परिवहन, सरकार, नागरिक अधिकार और देश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें।