मुख्य सामग्री पर जाएं
Sunday, 29 November 2026 • नई दिल्ली • राष्ट्रीय संस्करणRNI: DELHIN/2023/86499 | खबर खोजें
परिवहनविशेष

देश का ट्रांसपोर्ट दैनिक समाचार पत्र

बड़ी खबर
आदित्यपुर के उद्योगों को भी देना होगा होल्डिंग टैक्स: नगर निगम ने 70 उद्योगों को भेजा नोटिस, न चुकाने पर कटेगा पानी का कनेक्शनदिल्ली परिवहन विभाग में 6 बड़े उल्लंघन – फाइलों में सबूत कैद, जमीन पर कार्रवाई शून्यपीसीएस-2025 प्रारंभिक परीक्षा निरस्त होने पर युवाओं ने उठाई आवाज, एमएलसी आशुतोष सिन्हा के नेतृत्व में राज्यपाल को सौंपा गया ज्ञापनवाराणसी मे नमो घाट पर 28 नवम्बर से शुरू हुए ‘काशी तमिल संगमम् 5.0’ में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का आयोजनदैतारी-चंडीखोल राष्ट्रीय राजमार्ग पर लागू होगा IEMS, 1 दिसंबर से जारी होंगे ऑटोमेटिक ई-चालानबिना वैज्ञानिक जानकारी के चीनी और सोडियम का सेवन बंद करना या अत्यधिक कम करना भी स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।रक्त में सोडियम की कमी (Hyponatremia): मस्तिष्क, तंत्रिका तंत्र और मांसपेशियों के लिए एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौतीकम सोडियम वाला नमक (Low-Sodium Salt): बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल।
सभी खबरें ›
हरियाणा

पीएमजी पोर्टल से जुड़े मामलों के समाधान में झज्जर प्रशासन सजग: डीसी वर्षा खांगवाल ने दिए नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश

28 November 2026, 1:46 am2 मिनट पढ़ें
पीएमजी पोर्टल झज्जर - पीएमजी पोर्टल से जुड़े मामलों के समाधान में झज्जर प्रशासन सजग: डीसी वर्षा खांगवा
झज्जर में शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक में पीएमजी पोर्टल से जुड़े कार्यों की समीक्षा करती डीसी वर्षा खांगवाल।

झज्जर, 27 नवंबर। जिला से संबंधित पीएमजी पोर्टल से जुड़े कार्यों की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में प्रगति मामलों में झज्जर प्रशासन द्वारा निभाई जा रही जिम्मेदारी पर संतोष जताया गया और कहा कि बिजली,पानी सहित अन्य जनहितकारी प्रोजेक्ट्स को लेकर प्रशासन सजग है। बैठक में संबंधित मामलों की वर्तमान स्थिति, अब तक की गई कार्रवाई तथा इनके समाधान की दिशा में हुई प्रगति की विस्तार से समीक्षा भी की गई। डीसी वर्षा खांगवाल ने संबंधित अधिकारियों के साथ मामलों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि पीएमजी से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए निर्धारित समय सीमा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है और इसकी नियमित मोनिटरिंग भी की जाए। उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं और जनहित से जुड़े मामलों के समाधान में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। डीसी ने कहा कि जिन मामलों के समाधान में एक से अधिक विभागों अथवा एजेंसियों की भूमिका है, उनमें आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाए। संबंधित अधिकारी अपने-अपने विभाग से जुड़े मामलों की नियमित समीक्षा करें और प्रगति की अद्यतन स्थिति से उच्च अधिकारियों को अवगत करवाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक लंबित मामले के समाधान के लिए स्पष्ट कार्ययोजना तैयार करते हुए समयबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाए। साथ ही, जिन मामलों में किसी प्रकार की बाधा आ रही है, उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके।

यह अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसीपी हितेश महाला, पावर ग्रिड से महाप्रबंधक गिरधर खंडेलवाल, डीईओ रतिंद्र सिंह, डीआईओ अमित बंसल, शिक्षा विभाग से नोडल अधिकारी डॉ सुदर्शन पूनिया सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

खबर शेयर करेंWhatsAppX / Twitter
परिवहन विशेष समाचार पत्र

सड़क, परिवहन, सरकार, नागरिक अधिकार और देश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें।