मुख्य सामग्री पर जाएं
Saturday, 28 November 2026 • नई दिल्ली • राष्ट्रीय संस्करणRNI: DELHIN/2023/86499 | खबर खोजें
परिवहनविशेष

देश का ट्रांसपोर्ट दैनिक समाचार पत्र

बड़ी खबर
मून डाइट: क्या अमावस्या और पूर्णिमा का हमारे शरीर, वजन और स्वास्थ्य पर कोई असर पड़ता है? जानिए सचमहिला पुरस्कारों के लिए 5 दिसंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, 21 हजार से 5 लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि: डीसीपीएमजी पोर्टल से जुड़े मामलों के समाधान में झज्जर प्रशासन सजग: डीसी वर्षा खांगवाल ने दिए नियमित मॉनिटरिंग के निर्देशबहादुरगढ़ में एंटी स्मॉग गन और नियमित पानी छिड़काव से धूल नियंत्रण को मिल रही गति: डीसी वर्षा खांगवालसड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए प्रशासन सजग: झज्जर में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, डीसी ने दिए ओवर स्पीड पर चालान के निर्देशझज्जर में 18 से 20 दिसंबर तक जिला स्तरीय गीता महोत्सव, गीतापुरम के रूप में सजेगा महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियमरोटी की जमीन छीनकर रोशनी बाँटने का कैसा संकल्प: बांका की भितिया में प्रस्तावित परमाणु संयंत्र पर प्रो. आरके जैन का आलेखरूस में हिरासत में रखे गए झारखंड के युवक मनीष साहू सुरक्षित भारत लौटे, जमशेदपुर पहुंचे
सभी खबरें ›
जनहित

बहादुरगढ़ में एंटी स्मॉग गन और नियमित पानी छिड़काव से धूल नियंत्रण को मिल रही गति: डीसी वर्षा खांगवाल

28 November 2026, 1:46 am2 मिनट पढ़ें
एंटी स्मॉग गन बहादुरगढ़ - बहादुरगढ़ में एंटी स्मॉग गन और नियमित पानी छिड़काव से धूल नियंत्रण को मिल रही गत
बहादुरगढ़ में एंटी स्मॉग गन से किया जा रहा छिड़काव।

बहादुरगढ़, 27 नवंबर। जिला में वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने और स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। डीसी वर्षा खांगवाल के निर्देशानुसार शहरी स्थानीय निकाय, एचएसवीपी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित संबंधित विभागों द्वारा सड़कों, फुटपाथों और डिवाइडरों से धूल नियंत्रण के लिए एंटी स्मॉग गन, मैकेनिकल स्वीपिंग और नियमित पानी के छिड़काव जैसे उपाय किए जा रहे हैं।

सड़कों को गड्ढामुक्त रखने, एकत्रित धूल का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण पर फोकस

डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त वातावरण के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। सड़कों, फ्लाईओवर और पुल निर्माण स्थलों के आसपास पर्याप्त संख्या में एंटी स्मॉग गन लगाई जाएं तथा सड़कों की नियमित मैकेनिकल सफाई सुनिश्चित की जाए। सफाई के बाद पानी का छिड़काव भी किया जाए, ताकि धूल दोबारा हवा में न उड़े। उन्होंने अधिकारियों को सड़कों को गड्ढामुक्त रखने, एकत्रित धूल का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने और रोड स्वीपिंग मशीनों की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि डस्ट कंट्रोल एंड मैनेजमेंट सेल के माध्यम से धूल नियंत्रण के उपायों की नियमित निगरानी की जाए। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, नगर निकाय, लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई सहित सभी संबंधित एजेंसियां पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं, ताकि जिले की वायु गुणवत्ता में सुधार के साथ नागरिकों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

खबर शेयर करेंWhatsAppX / Twitter
परिवहन विशेष समाचार पत्र

सड़क, परिवहन, सरकार, नागरिक अधिकार और देश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें।