मुख्य सामग्री पर जाएं
Saturday, 28 November 2026 • नई दिल्ली • राष्ट्रीय संस्करणRNI: DELHIN/2023/86499 | खबर खोजें
परिवहनविशेष

देश का ट्रांसपोर्ट दैनिक समाचार पत्र

बड़ी खबर
मून डाइट: क्या अमावस्या और पूर्णिमा का हमारे शरीर, वजन और स्वास्थ्य पर कोई असर पड़ता है? जानिए सचमहिला पुरस्कारों के लिए 5 दिसंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, 21 हजार से 5 लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि: डीसीपीएमजी पोर्टल से जुड़े मामलों के समाधान में झज्जर प्रशासन सजग: डीसी वर्षा खांगवाल ने दिए नियमित मॉनिटरिंग के निर्देशबहादुरगढ़ में एंटी स्मॉग गन और नियमित पानी छिड़काव से धूल नियंत्रण को मिल रही गति: डीसी वर्षा खांगवालसड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए प्रशासन सजग: झज्जर में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, डीसी ने दिए ओवर स्पीड पर चालान के निर्देशझज्जर में 18 से 20 दिसंबर तक जिला स्तरीय गीता महोत्सव, गीतापुरम के रूप में सजेगा महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियमरोटी की जमीन छीनकर रोशनी बाँटने का कैसा संकल्प: बांका की भितिया में प्रस्तावित परमाणु संयंत्र पर प्रो. आरके जैन का आलेखरूस में हिरासत में रखे गए झारखंड के युवक मनीष साहू सुरक्षित भारत लौटे, जमशेदपुर पहुंचे
सभी खबरें ›
ओडिशा

ओडिशा विधानसभा में 5T योजना को लेकर हंगामा, स्कूलों के फंड में कथित हेराफेरी की जांच के आदेश

27 November 2026, 10:02 pm2 मिनट पढ़ें

मनोरंजन शासमल, स्टेट हेड ओडिशा

भुवनेश्वर : ओडिशा विधानसभा में 5T स्कूल योजना को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। स्कूलों के लिए आवंटित धनराशि में कथित हेराफेरी के मामले में राज्य के गणशिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में अनियमितता सामने आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 5T योजना के तहत CSR, ओमबाडसी (OMBADC) फंड और मनरेगा (MGNREGS) की राशि खर्च कर स्कूलों के बुनियादी ढांचे का रूपांतरण किया गया था। इस परियोजना की कुल लागत 387 करोड़ 90 लाख रुपये थी। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक इराशिष आचार्य के सवाल के जवाब में गणशिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड ने यह जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि नई सरकार ने शिक्षा के विकास के लिए कई नए कदम उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार के कार्यकाल में 5T स्कूलों के बुनियादी ढांचे पर खर्च की गई राशि का उचित उपयोग नहीं हुआ। कई मामलों में खर्च का स्पष्ट हिसाब भी उपलब्ध नहीं है।

भाजपा विधायक इराशिष आचार्य ने 5T स्कूल योजना में वित्तीय अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि CAG की रिपोर्ट के अनुसार, भारी राशि खर्च किए जाने के बावजूद आज भी 13,784 स्कूलों का काम अधूरा पड़ा है। उन्होंने कहा कि केवल स्कूलों में हरे रंग की टाइलें लगा देने से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार नहीं हो जाता। आखिर किसके हित में इस तरह की टाइलें लगाई जा रही थीं, इसका हिसाब देना होगा। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास का दावा करने वाली पिछली सरकार को पहले अपने कार्यकाल के कामकाज और खर्च का जवाब देना चाहिए।

विधायक ने आगे कहा कि वर्तमान सरकार के सत्ता में आने के बाद 26 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही शिक्षकों को पदोन्नति भी दी गई है। 5T स्कूल योजना में खर्च की गई राशि और अधूरे कार्यों को लेकर विधानसभा में उठे इस मुद्दे के बाद अब जांच के नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हैं।

खबर शेयर करेंWhatsAppX / Twitter
परिवहन विशेष समाचार पत्र

सड़क, परिवहन, सरकार, नागरिक अधिकार और देश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें।