मुख्य सामग्री पर जाएं
Saturday, 28 November 2026 • नई दिल्ली • राष्ट्रीय संस्करणRNI: DELHIN/2023/86499 | खबर खोजें
परिवहनविशेष

देश का ट्रांसपोर्ट दैनिक समाचार पत्र

बड़ी खबर
मून डाइट: क्या अमावस्या और पूर्णिमा का हमारे शरीर, वजन और स्वास्थ्य पर कोई असर पड़ता है? जानिए सचमहिला पुरस्कारों के लिए 5 दिसंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, 21 हजार से 5 लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि: डीसीपीएमजी पोर्टल से जुड़े मामलों के समाधान में झज्जर प्रशासन सजग: डीसी वर्षा खांगवाल ने दिए नियमित मॉनिटरिंग के निर्देशबहादुरगढ़ में एंटी स्मॉग गन और नियमित पानी छिड़काव से धूल नियंत्रण को मिल रही गति: डीसी वर्षा खांगवालसड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए प्रशासन सजग: झज्जर में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, डीसी ने दिए ओवर स्पीड पर चालान के निर्देशझज्जर में 18 से 20 दिसंबर तक जिला स्तरीय गीता महोत्सव, गीतापुरम के रूप में सजेगा महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियमरोटी की जमीन छीनकर रोशनी बाँटने का कैसा संकल्प: बांका की भितिया में प्रस्तावित परमाणु संयंत्र पर प्रो. आरके जैन का आलेखरूस में हिरासत में रखे गए झारखंड के युवक मनीष साहू सुरक्षित भारत लौटे, जमशेदपुर पहुंचे
सभी खबरें ›
संपादकीय

कविता: सर्दियों की है आहट – गुलाबी ठंड, धूप और जाड़े के स्वाद पर मोनिका डागा “आनंद” की रचना

26 November 2026, 3:00 pm1 मिनट पढ़ें
सर्दियों की है आहट कविता - कविता: सर्दियों की है आहट - गुलाबी ठंड, धूप और जाड़े के स्वाद पर मोनिका डागा "आन
सांकेतिक तस्वीर

गुलाबी सर्दियों की है आहट,
रवि की प्यारी लगे मुस्कुराहट,
मोती की लड़ियों की चटक-मटक,
परिंदों की लुभावनी सी चहक ।

पत्तों पर टिमटिमाते तुहिन कण,
खिला हुआ शांत मन का प्रागंण,
है गुणकारी सर्दियों की धूप,
सूरज की मद्धिम किरणें अनूप ।

नमी भरा मौसम शुरू हुई गलन,
ठंडी-ठंडी हवा संग ठिठुरन,
सुबह की सैर ध्यान मौन पल का,
जीवन संजीवनी सुखद कल का ।

गर्म व्यंजनों के स्वाद निराले,
मेवे काजू-बादाम मसालें,
गर्म पेय की चाहत अधिक बढ़ी,
पतीली चाय की अहर्निश चढ़ी ।

लड्डू मेथी गोंद सोंठ तिल के ,
गजक रेवड़ी खाओ हॉं जमके,
जाड़े की “आनंद” जगमगाहट,
जादुई ॲंगीठी की गर्माहट ।

हाथ पैर छाती कान ढके हो,
इंतजाम बचाव के पक्के हो,
गुनगुने तेल की मालिश कसरत,
हष्ट-पुष्ट तन-मन की हो हसरत ।

— मोनिका डागा “आनंद”, चेन्नई

खबर शेयर करेंWhatsAppX / Twitter
परिवहन विशेष समाचार पत्र

सड़क, परिवहन, सरकार, नागरिक अधिकार और देश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें।