मुख्य सामग्री पर जाएं
Monday, 30 November 2026 • नई दिल्ली • राष्ट्रीय संस्करणRNI: DELHIN/2023/86499 | खबर खोजें
परिवहनविशेष

देश का ट्रांसपोर्ट दैनिक समाचार पत्र

बड़ी खबर
दस साल से सड़क निर्माण की राह देख रहा फुलवरिया वार्ड नम्बर तीन, बदहाल रास्ते से बीस सैन्य परिवार परेशान, नगर निगम ने छह माह में सीवरेज समस्या दूर करने का दिया आश्वासनवाराणसी मे नमो घाट पर आयोजित ‘काशी तमिल संगमम् 5.0’ में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा लगाई गई मल्टीमीडिया प्रदर्शनी बना आकर्षण का केंद्ररोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में यूरोलॉजिकल समस्याओं, प्रोस्टेट एवं किडनी स्टोन पर डॉ.संजय गर्ग ने दी महत्वपूर्ण जानकारीदिल्ली के लाखों लोगों को बड़ी राहत, PM-UDAY में 75% तक छूट को MCD की मंजूरीसरायकेला: जगन्नाथपुर के प्रसिद्ध वैद्य कविराज कुंवर प्रधान का 75 वर्ष की उम्र में निधन, क्षेत्र में शोक की लहररामगढ़ में NH-33 पर भीषण सड़क हादसा: रजरप्पा मंदिर जा रहे 13 श्रद्धालुओं की मौत, 4 बच्चे शामिल, पीएम ने की 2-2 लाख की सहायता की घोषणापश्चिमी सिंहभूम में मुख्यमंत्री टेस्ट सीरीज: 4 उत्कृष्ट विद्यालयों के 416 में से 401 विद्यार्थियों ने दी बोर्ड जैसी परीक्षा, डीसी मनीष कुमार की पहलराष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी महासंघ ने आयोजित किया राष्ट्रीय अभिनंदन समारोह, उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को किया सम्मानित
सभी खबरें ›
उत्तर प्रदेश

सर्दियों में स्नान में बरतें सावधानी, एक छोटी लापरवाही बन सकती है बड़ी परेशानी – डॉ रुप कुमार बनर्जी

29 November 2026, 8:59 pm2 मिनट पढ़ें

गोरखपुर। स्नान हमारी दिनचर्या का अहम हिस्सा है, लेकिन सर्दियों में ठंडे पानी या अचानक तापमान बदलाव के बीच स्नान करना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। विशेषकर बुजुर्गों, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और मधुमेह से पीड़ित लोगों को इस मौसम में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

क्यों जरूरी है सावधानी?

ठंड में अचानक ठंडे पानी के संपर्क में आने से रक्तवाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं। इससे रक्तचाप और हृदय की धड़कन में बदलाव आ सकता है। पहले से बीपी, हृदय रोग से पीड़ित लोगों के लिए यह परेशानी बढ़ा सकता है।

सुरक्षित स्नान के लिए रखें ध्यान

• बाथरूम का वातावरण सामान्य और आरामदायक रखें।

• गुनगुने या आरामदायक तापमान वाले पानी का इस्तेमाल करें।

• शरीर को धीरे-धीरे पानी के संपर्क में लाएं, अचानक सिर पर ठंडा पानी न डालें।

• अत्यधिक गर्म पानी और लंबे समय तक स्नान से बचें।

• बाथरूम में फिसलने से बचें, जरूरत हो तो बैठकर स्नान करें।

• चक्कर, घबराहट, सांस फूलने पर तुरंत स्नान रोककर चिकित्सकीय सहायता लें।

बुजुर्गों के लिए विशेष संदेश

60 वर्ष से अधिक आयु के लोग अकेले स्नान करने से बचें। स्नान से पहले और बाद में शरीर को अत्यधिक ठंड से बचाएं। परिवार के सदस्य बुजुर्गों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें।

डॉ. रूप कुमार बनर्जी, होम्योपैथिक चिकित्सक, गोरखपुर ने कहा कि स्वास्थ्य केवल इलाज में नहीं, बल्कि सावधानी में है। रक्तचाप नियंत्रण, संतुलित खानपान, नियमित व्यायाम और समय पर जांच से लकवा और ब्रेन हेमरेज जैसी गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।

खबर शेयर करेंWhatsAppX / Twitter
परिवहन विशेष समाचार पत्र

सड़क, परिवहन, सरकार, नागरिक अधिकार और देश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें।