मुख्य सामग्री पर जाएं
Monday, 30 November 2026 • नई दिल्ली • राष्ट्रीय संस्करणRNI: DELHIN/2023/86499 | खबर खोजें
परिवहनविशेष

देश का ट्रांसपोर्ट दैनिक समाचार पत्र

बड़ी खबर
दस साल से सड़क निर्माण की राह देख रहा फुलवरिया वार्ड नम्बर तीन, बदहाल रास्ते से बीस सैन्य परिवार परेशान, नगर निगम ने छह माह में सीवरेज समस्या दूर करने का दिया आश्वासनवाराणसी मे नमो घाट पर आयोजित ‘काशी तमिल संगमम् 5.0’ में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा लगाई गई मल्टीमीडिया प्रदर्शनी बना आकर्षण का केंद्ररोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में यूरोलॉजिकल समस्याओं, प्रोस्टेट एवं किडनी स्टोन पर डॉ.संजय गर्ग ने दी महत्वपूर्ण जानकारीदिल्ली के लाखों लोगों को बड़ी राहत, PM-UDAY में 75% तक छूट को MCD की मंजूरीसरायकेला: जगन्नाथपुर के प्रसिद्ध वैद्य कविराज कुंवर प्रधान का 75 वर्ष की उम्र में निधन, क्षेत्र में शोक की लहररामगढ़ में NH-33 पर भीषण सड़क हादसा: रजरप्पा मंदिर जा रहे 13 श्रद्धालुओं की मौत, 4 बच्चे शामिल, पीएम ने की 2-2 लाख की सहायता की घोषणापश्चिमी सिंहभूम में मुख्यमंत्री टेस्ट सीरीज: 4 उत्कृष्ट विद्यालयों के 416 में से 401 विद्यार्थियों ने दी बोर्ड जैसी परीक्षा, डीसी मनीष कुमार की पहलराष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी महासंघ ने आयोजित किया राष्ट्रीय अभिनंदन समारोह, उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को किया सम्मानित
सभी खबरें ›
उत्तर प्रदेश

द्रोपदी देवी प्राइवेट आईटीआई में अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

27 November 2026, 9:44 pm2 मिनट पढ़ें

मथुरा (ब्यूरो)। टोल प्लाजा स्थित द्रोपदी देवी प्राइवेट आईटीआई में नेशनल डिजास्टर एंड फायर सेफ्टी फाउंडेशन के तत्वावधान में एक दिवसीय अग्नि सुरक्षा (फायर सेफ्टी) एवं आपदा प्रबंधन जागरूकता व प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को कार्यस्थलों और दैनिक जीवन में होने वाली आकस्मिक दुर्घटनाओं से निपटने के लिए व्यावहारिक रूप से सक्षम बनाना था।

प्रशिक्षण सत्र का नेतृत्व फाउंडेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक यादव ने किया। उनके साथ मथुरा के जिला अध्यक्ष जयवीर यादव, जिला फायर सेफ्टी एवं आपदा प्रबंधन प्रमुख ताहिर खान तथा आगरा जनपद के कार्यकारी सदस्य देवेन्द्र की टीम ने विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण टीम ने आग लगने के प्रमुख कारणों, विभिन्न श्रेणियों की आग और उन्हें बुझाने की आधुनिक तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। व्यावहारिक सत्र के दौरान छात्रों को अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) चलाने की PASS विधि (Pull, Aim, Squeeze, Sweep) तथा घरेलू व औद्योगिक गैस सिलेंडर में लगी आग पर सुरक्षित तरीके से काबू पाने का लाइव डेमो करके दिखाया गया।

इसके साथ ही, प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं—जैसे भूकंप, बाढ़, करंट लगने और सड़क दुर्घटनाओं के दौरान त्वरित बचाव कार्य (रेस्क्यू ऑपरेशन) व प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) के महत्वपूर्ण गुर सिखाए गए। छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ मॉक ड्रिल में भाग लेकर स्वयं उपकरणों का संचालन कर अभ्यास किया।

संस्थान प्रबंधन ने फाउंडेशन की पूरी टीम की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि औद्योगिक प्रशिक्षण ले रहे युवाओं के लिए सुरक्षा मानकों की जानकारी बेहद आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प दिलाया गया।

खबर शेयर करेंWhatsAppX / Twitter
परिवहन विशेष समाचार पत्र

सड़क, परिवहन, सरकार, नागरिक अधिकार और देश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें।