मुख्य सामग्री पर जाएं
Monday, 30 November 2026 • नई दिल्ली • राष्ट्रीय संस्करणRNI: DELHIN/2023/86499 | खबर खोजें
परिवहनविशेष

देश का ट्रांसपोर्ट दैनिक समाचार पत्र

बड़ी खबर
दस साल से सड़क निर्माण की राह देख रहा फुलवरिया वार्ड नम्बर तीन, बदहाल रास्ते से बीस सैन्य परिवार परेशान, नगर निगम ने छह माह में सीवरेज समस्या दूर करने का दिया आश्वासनवाराणसी मे नमो घाट पर आयोजित ‘काशी तमिल संगमम् 5.0’ में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा लगाई गई मल्टीमीडिया प्रदर्शनी बना आकर्षण का केंद्ररोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में यूरोलॉजिकल समस्याओं, प्रोस्टेट एवं किडनी स्टोन पर डॉ.संजय गर्ग ने दी महत्वपूर्ण जानकारीदिल्ली के लाखों लोगों को बड़ी राहत, PM-UDAY में 75% तक छूट को MCD की मंजूरीसरायकेला: जगन्नाथपुर के प्रसिद्ध वैद्य कविराज कुंवर प्रधान का 75 वर्ष की उम्र में निधन, क्षेत्र में शोक की लहररामगढ़ में NH-33 पर भीषण सड़क हादसा: रजरप्पा मंदिर जा रहे 13 श्रद्धालुओं की मौत, 4 बच्चे शामिल, पीएम ने की 2-2 लाख की सहायता की घोषणापश्चिमी सिंहभूम में मुख्यमंत्री टेस्ट सीरीज: 4 उत्कृष्ट विद्यालयों के 416 में से 401 विद्यार्थियों ने दी बोर्ड जैसी परीक्षा, डीसी मनीष कुमार की पहलराष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी महासंघ ने आयोजित किया राष्ट्रीय अभिनंदन समारोह, उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को किया सम्मानित
सभी खबरें ›
ओडिशा

दैतारी-चंडीखोल राष्ट्रीय राजमार्ग पर लागू होगा IEMS, 1 दिसंबर से जारी होंगे ऑटोमेटिक ई-चालान

28 November 2026, 9:54 pm3 मिनट पढ़ें

सड़क सुरक्षा होगी और मजबूत, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगेगी लगाम

मनोरंजन शासमल, स्टेट हेड ओडिशा

भुवनेश्वर : ओडिशा में सड़क सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसने के लिए वाणिज्य एवं परिवहन मंत्री विभूति भूषण जेना ने एक बड़ा कदम उठाया है। आगामी 1 दिसंबर से जाजपुर और क्योंझर जिलों के अंतर्गत दैतारी से चंडीखोल राष्ट्रीय राजमार्ग पर ‘इंटेलिजेंट एनफोर्समेंट मैनेजमेंट सिस्टम’ (IEMS) के माध्यम से स्वचालित ई-चालान व्यवस्था लागू की जाएगी। इस संबंध में राज्य परिवहन प्राधिकरण (STA) की ओर से निर्णय लिया गया है।

इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर अत्याधुनिक कैमरों और तकनीकी सुविधाओं के माध्यम से यातायात के चार प्रमुख नियमों के उल्लंघन पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इनमें तेज गति से वाहन चलाना, दोपहिया वाहन पर तीन लोगों का सवार होना, चालक या पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा हेलमेट नहीं पहनना तथा गलत दिशा में वाहन चलाना शामिल है।

इन नियमों का उल्लंघन करने पर स्वचालित रूप से ई-चालान जारी किया जाएगा।

दैतारी-चंडीखोल राजमार्ग पर विभिन्न श्रेणियों के वाहनों के लिए पहले से निर्धारित अधिकतम गति सीमा का सख्ती से पालन करना होगा। इसके तहत दोपहिया वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 60 किलोमीटर प्रति घंटा, कार और जीप जैसे हल्के मोटर वाहनों के लिए 100 किलोमीटर प्रति घंटा तथा ट्रक और बस जैसे भारी मोटर वाहनों (HMV) के लिए 80 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है।

प्रत्येक ई-चालान में यातायात नियमों के उल्लंघन का स्पष्ट फोटो या वीडियो प्रमाण उपलब्ध होगा। इसके साथ ही वाहन का पंजीकरण नंबर, उल्लंघन की तारीख और समय, जीपीएस लोकेशन तथा वाहन की गति से संबंधित जानकारी भी दर्ज रहेगी।

उल्लेखनीय है कि ओडिशा के कई प्रमुख राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर पहले से ही IEMS प्रणाली कार्यरत है। इनमें रामेश्वर से पानीकोइली (NH-16), भुवनेश्वर से पुरी (NH-316), पुरी से कोणार्क (NH-316A), कोणार्क से पिपिली (SH-13), कटक से पारादीप (SH-12), गिरिसोला से रामेश्वर (NH-16), पानीकोइली से लक्ष्मणनाथ (NH-16), बलांगीर से तुरेकेला (SH-42), ब्रह्मपुर से तप्तपानी (NH-326 एवं SH-17), ब्रह्मपुर से भंजनगर (NH-59 एवं NH-157), संबलपुर से मंगुली (NH-55), बड़बिल से पानीकोइली (NH-20), संबलपुर से राउरकेला (SH-10) तथा सोहेला से नुआपाड़ा (SH-03) मार्ग शामिल हैं।

नई व्यवस्था लागू होने से दैतारी-चंडीखोल मार्ग पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी नियंत्रण लगेगा और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

खबर शेयर करेंWhatsAppX / Twitter
परिवहन विशेष समाचार पत्र

सड़क, परिवहन, सरकार, नागरिक अधिकार और देश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें।