सरायकेला, 28 नवंबर। सरायकेला , सरायकेला खरसावां जिला अन्तर्गत राज्य को बड़ा औद्योगिक इलाका स्थित उद्योगों को भी अब आदित्यपुर नगर निगम को होल्डिंग टैक्स का भुगतान करना होगा। इसको लेकर नगर निगम ने पहल तेज कर दी है। पहले चरण में पानी का उपयोग करने वाले 70 उद्योगों को नोटिस जारी किया गया है। निगम ने स्पष्ट किया है कि होल्डिंग टैक्स का भुगतान नहीं करने पर संबंधित उद्योगों का पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा।दरअसल, औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी लंबे समय से होल्डिंग टैक्स का विरोध करते रहे हैं। उनका तर्क है कि वे पहले से ही जियाडा को विभिन्न मदों में शुल्क का भुगतान करते हैं। ऐसे में दो अलग-अलग संस्थाओं को टैक्स और शुल्क देना उनके लिए अतिरिक्त आर्थिक बोझ है। इस मुद्दे को लेकर मामला हाईकोर्ट तक भी पहुंचा था पिछले कुछ सालों में हाईकोर्ट ने नगर निगम के पक्ष में व्यवस्था देते हुए नगर विकास विभाग और उद्योग विभाग को आपसी बातचीत कर समस्या का समाधान निकालने का निर्देश दिया था। अब विभागीय निर्देश के बाद नगर निगम ने औद्योगिक इकाइयों को होल्डिंग टैक्स के दायरे में लाने की प्रक्रिया फिर शुरू कर दी है। इसी क्रम में 70 उद्योगों को नोटिस भेजा गया है। सीटी मैनेजर रोबिन सौरभ कच्छप ने बताया कि बिना होल्डिंग नंबर के पानी का कनेक्शन देने का प्रावधान नहीं है। इसलिए उद्योगों को होल्डिंग टैक्स का भुगतान करना होगा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासों का होल्डिंग टैक्स निर्धारित करने को लेकर नगर निगम की ओर से शिविर लगाया गया। शिविर में नए होल्डिंग नंबर के लिए आवेदन लेने के साथ ही जिन घरों के पास पहले से होल्डिंग नंबर है, उनसे टैक्स का संग्रह भी किया गया।नगर निगम की ओर से अब दिसंबर माह से होल्डिंग टैक्स निर्धारण और कर संग्रह को लेकर प्रत्येक वार्ड में शिविर लगाने की तैयारी की गई है। इसके लिए पांच राजस्व निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। योजना के अनुसार, प्रत्येक दिन तीन वार्डों में शिविर आयोजित किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से लोगों के घरों का होल्डिंग निर्धारण करने, नए होल्डिंग नंबर जारी करने की प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही बकाया होल्डिंग टैक्स की वसूली भी की जाएगी। नगर निगम की इस पहल से लोगों को होल्डिंग से संबंधित कार्यों के लिए कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
कार्तिक कुमार परिच्छा, स्टेट हेड – झारखंड




