मुख्य सामग्री पर जाएं
Sunday, 22 November 2026 • नई दिल्ली • राष्ट्रीय संस्करणRNI: DELHIN/2023/86499 | खबर खोजें
परिवहनविशेष

देश का ट्रांसपोर्ट दैनिक समाचार पत्र

बड़ी खबर
PMO में नौकरी के लिए सिर्फ IAS-IPS होना जरूरी नहीं – अर्थशास्त्र, कानून, टेक्नोलॉजी और रिसर्च के विशेषज्ञों के लिए भी खुला है दरवाजाबुराड़ी ATS पर ऑटो फिटनेस को लेकर टकराव – यूनियनों ने कहा मैन्युअली फिटनेस हो, आयुक्त ने कहा ATS पर ही होगी जांचरागी-नाचनी, भुला दिया गया सुपर अनाज फिर लौटा: कैल्शियम का खजाना, हड्डियों, खून और पाचन का सच्चा साथीमस्तिष्क की प्राकृतिक सफाई प्रणाली: अल्जाइमर के उपचार की दिशा में एक नया रास्ताआपके मस्तिष्क का नया विकास: न्यूरोप्लास्टिसिटी की अद्भुत शक्तिश्रीकृष्ण-अर्जुन संवाद / कलयुग की विडंबना: जीते जी इंसान की कदर नहीं, मरने के बाद आँसू बहाने वालों को श्रीकृष्ण की यह बात ज़रूर सुननी चाहिए!छठ महापर्व – आस्था का अनुपम उजासनहाय खाय के साथ धूमधाम से शुरू हुआ छठ महापर्व, कानपुर में पूजा के लिए तैयार 55 घाट
सभी खबरें ›
हरियाणा

जिला में 20 नवंबर तक धूल उड़ाने वाली तोड़फोड़ व खुले में निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध : डीसी

झज्जर14 November 2026, 7:59 am3 मिनट पढ़ें
फोटो: परिवहन विशेष समाचार पत्र

झज्जर, 12 नवंबर। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि एनसीआर में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) द्वारा शुक्रवार 20 नवंबर तक अतिरिक्त एहतियाती उपाय लागू करने के निर्देश जारी किए हैं। इन उपायों को लागू करना हर विभाग की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस अवधि में धूल उत्पन्न करने वाली तोड़फोड़ गतिविधियों और खुले में निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध रहेगा। निर्धारित छूट वाली गतिविधियों को छोड़कर अन्य प्रतिबंधित गतिविधियों पर सख्ती से रोक सुनिश्चित की जाए।

डीसी वर्षा खांगवाल गुरुवार को अधिकारियों के साथ बैठक में वायु प्रदूषण नियंत्रण उपायों की समीक्षा कर रही थीं। उन्होंने संबंधित विभागों एवं एजेंसियों को इन निर्देशों की प्रभावी अनुपालना सुनिश्चित करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में एनसीआर में ग्रेप-3 के तहत वायु प्रदूषण नियंत्रण के उपाय लागू हैं। सभी विभाग अपने-अपने क्षेत्राधिकार में इन उपायों को पूरी गंभीरता से लागू करें। प्रदूषण नियंत्रण के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निर्माण एवं तोड़फोड़ गतिविधियों पर रहेगी विशेष निगरानी

डीसी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि आगामी 20 नवंबर तक प्रतिबंधित निर्माण एवं तोड़फोड़ गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। सभी अधिकारी अपने क्षेत्र में नियमित निरीक्षण करें और आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग पर्याप्त कर्मचारियों एवं मशीनरी की तैनाती करते हुए इन निर्देशों का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

औद्योगिक इकाइयों और प्रदूषण के अन्य स्रोतों पर सख्ती

डीसी ने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बहादुरगढ़ के क्षेत्रीय अधिकारी को औद्योगिक इकाइयों एवं अन्य प्रदूषणकारी गतिविधियों का सघन निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक उत्सर्जन, वाहनों से होने वाले प्रदूषण, सड़कों की धूल तथा खुले में कूड़ा-कचरा और बायोमास जलाने जैसी गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। नियमों का उल्लंघन करने वाली इकाइयों एवं व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

सड़कों की धूल रोकने के लिए एंटी स्मॉग गन और पानी के छिड़काव पर जोर

डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि सड़कों पर उड़ने वाली धूल को नियंत्रित करने के लिए संबंधित विभाग एंटी स्मॉग गन और पानी के छिड़काव की व्यवस्था प्रभावी ढंग से करें। निर्माण स्थलों पर धूल को हवा में फैलने से रोकने के लिए जरूरी उपाय किए जाएं। खुले में कूड़ा-कचरा और फसल अवशेष जलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान किए जाएं और जरूरत पड़ने पर कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई जाए।

प्रदूषण नियंत्रण में जिलावासी भी निभाएं सक्रिय भूमिका

डीसी ने जिलावासियों से वायु प्रदूषण नियंत्रण अभियान में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि नागरिक अपने वाहनों के पीयूसी प्रमाणपत्र अपडेट रखें, लाल बत्ती पर इंजन बंद करें और वाहनों का उचित रखरखाव सुनिश्चित करें। खुले में कूड़ा न डालें और न ही जलाएं।

यह खबर परिवहन विशेष समाचार पत्र के प्रिंट संस्करण (14 नवंबर 2026, पृष्ठ 4) में प्रकाशित हुई।

खबर शेयर करेंWhatsAppX / Twitter
परिवहन विशेष समाचार पत्र

सड़क, परिवहन, सरकार, नागरिक अधिकार और देश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें।