मुख्य सामग्री पर जाएं
Sunday, 22 November 2026 • नई दिल्ली • राष्ट्रीय संस्करणRNI: DELHIN/2023/86499 | खबर खोजें
परिवहनविशेष

देश का ट्रांसपोर्ट दैनिक समाचार पत्र

बड़ी खबर
PMO में नौकरी के लिए सिर्फ IAS-IPS होना जरूरी नहीं – अर्थशास्त्र, कानून, टेक्नोलॉजी और रिसर्च के विशेषज्ञों के लिए भी खुला है दरवाजाबुराड़ी ATS पर ऑटो फिटनेस को लेकर टकराव – यूनियनों ने कहा मैन्युअली फिटनेस हो, आयुक्त ने कहा ATS पर ही होगी जांचरागी-नाचनी, भुला दिया गया सुपर अनाज फिर लौटा: कैल्शियम का खजाना, हड्डियों, खून और पाचन का सच्चा साथीमस्तिष्क की प्राकृतिक सफाई प्रणाली: अल्जाइमर के उपचार की दिशा में एक नया रास्ताआपके मस्तिष्क का नया विकास: न्यूरोप्लास्टिसिटी की अद्भुत शक्तिश्रीकृष्ण-अर्जुन संवाद / कलयुग की विडंबना: जीते जी इंसान की कदर नहीं, मरने के बाद आँसू बहाने वालों को श्रीकृष्ण की यह बात ज़रूर सुननी चाहिए!छठ महापर्व – आस्था का अनुपम उजासनहाय खाय के साथ धूमधाम से शुरू हुआ छठ महापर्व, कानपुर में पूजा के लिए तैयार 55 घाट
सभी खबरें ›
धर्म-अध्यात्म

छठ महापर्व – आस्था का अनुपम उजास

इन्दौर14 November 2026, 8:55 am1 मिनट पढ़ें
फोटो: परिवहन विशेष समाचार पत्र

4 दिनी पावन पर्व, आस्था का अनुपम उपहार,

छठी मैया के चरणों में, झुकता है सारा संसार।

नदी किनारे सजे घाट हैं, दीपों की सुंदर कतार,

सूप, फल, ठेकुआ लें, सजता श्रद्धा का दरबार।

निर्जल व्रत कठिन साधना, मन में अटूट विश्वास,

डूबते सूरज को अर्घ्य दें, जागे नई उम्मीद आस।

उगते सूरज की किरण, जीवन में खुशियाँ भरती,

छठी मैया की कृपा दृष्टि, हरेक संकट को हरती।

ना कोई ऊँचा, ना नीचा, सभी का समान सम्मान,

लोक संस्कृति की ‘झाँकी’ छठ पर्व की पहचान।

राम-सिया पावन गाथा, ‘कर्ण’ की सूर्य उपासना,

श्रद्धा-संयम-समर्पण से, सीखें जीवन को साधना।

व्रत में ‘संतान’ की खुशियाँ, परिवार मंगल संसार,

हर चौक सुख-शांति बरसे, महके प्रेम घर-परिवार।

जय-जय छठी मैया की गूँजे, गूँजे सूर्यदेव का गान,

श्रद्धा के इस महापर्व को, शत-शत हमारा प्रणाम।

संजय एम तराणेकर

(कवि, लेखक व समीक्षक), इन्दौर-452011 (मध्य प्रदेश), मो. 98260 25986

यह खबर परिवहन विशेष समाचार पत्र के प्रिंट संस्करण (14 नवंबर 2026, पृष्ठ 3) में प्रकाशित हुई।

खबर शेयर करेंWhatsAppX / Twitter
परिवहन विशेष समाचार पत्र

सड़क, परिवहन, सरकार, नागरिक अधिकार और देश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें।