मुख्य सामग्री पर जाएं
Saturday, 21 November 2026 • नई दिल्ली • राष्ट्रीय संस्करणRNI: DELHIN/2023/86499 | खबर खोजें
परिवहनविशेष

देश का ट्रांसपोर्ट दैनिक समाचार पत्र

बड़ी खबर
PMO में नौकरी के लिए सिर्फ IAS-IPS होना जरूरी नहीं – अर्थशास्त्र, कानून, टेक्नोलॉजी और रिसर्च के विशेषज्ञों के लिए भी खुला है दरवाजाबुराड़ी ATS पर ऑटो फिटनेस को लेकर टकराव – यूनियनों ने कहा मैन्युअली फिटनेस हो, आयुक्त ने कहा ATS पर ही होगी जांचरागी-नाचनी, भुला दिया गया सुपर अनाज फिर लौटा: कैल्शियम का खजाना, हड्डियों, खून और पाचन का सच्चा साथीमस्तिष्क की प्राकृतिक सफाई प्रणाली: अल्जाइमर के उपचार की दिशा में एक नया रास्ताआपके मस्तिष्क का नया विकास: न्यूरोप्लास्टिसिटी की अद्भुत शक्तिश्रीकृष्ण-अर्जुन संवाद / कलयुग की विडंबना: जीते जी इंसान की कदर नहीं, मरने के बाद आँसू बहाने वालों को श्रीकृष्ण की यह बात ज़रूर सुननी चाहिए!छठ महापर्व – आस्था का अनुपम उजासनहाय खाय के साथ धूमधाम से शुरू हुआ छठ महापर्व, कानपुर में पूजा के लिए तैयार 55 घाट
सभी खबरें ›
हरियाणा

मुनीमपुर पुष्प एवं बीज उत्पादन तकनीकी उत्कृष्टता केन्द्र में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 23 से

बादली/बहादुरगढ़14 November 2026, 8:34 am3 मिनट पढ़ें
फोटो: परिवहन विशेष समाचार पत्र

बादली/बहादुरगढ़, 13 नवंबर। निकटवर्ती गांव मुनीमपुर स्थित पुष्प एवं बीज उत्पादन तकनीकी उत्कृष्टता केन्द्र में आगामी 23 नवम्बर से 27 नवम्बर तक किसानों के लिए एक विशेष पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें किसानों को ‘उन्नत तकनीकों द्वारा फूलों की खेती पर प्रशिक्षण’ प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी केन्द्र के प्रभारी डॉ सुरेश रावत ने दी।

केंद्र प्रभारी ने बताया कि सरकार द्वारा समय-समय पर किसानों को कई महत्वपूर्ण और व्यावहारिक लाभ देने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करवाए जाते हैं। इसी कड़ी में उद्यान विभाग के अंतर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें कुल 10 किसानों को शामिल किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक किसानों को बागवानी विभाग, हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट http://kaushal.hortharyana.gov.in पर ऑनलाइन नामांकन करना होगा। ऑनलाइन पंजीकरण करने वाले पहले 10 किसानों को ही प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर को दोपहर 03 बजे तक निर्धारित की गई है और चयनित किसानों के नाम उसी दिन यानी 20 नवंबर को 03:30 बजे वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।

  • प्रार्थी का हरियाणा राज्य का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
  • न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए।
  • एक परिवार पहचान पत्र से केवल एक ही सदस्य आवेदन कर सकता है।
  • चयनित किसानों को प्रशिक्षण के दौरान आधार कार्ड और परिवार पहचान पत्र की फोटोकॉपी साथ लानी होगी।

प्रशिक्षण से किसानों को होगा लाभ

डॉ रावत ने बताया कि पारंपरिक खेती के मुकाबले आधुनिक तकनीकों (जैसे पॉलीहाउस, ग्रीनहाउस और ड्रिप सिंचाई) के उपयोग से कम जमीन पर भी अधिक मात्रा में फूल उगाए जा सकते हैं। इससे फूलों का आकार, रंग और ताजगी लंबे समय तक बनी रहती है, जिसकी बाजार में अधिक मांग होती है। फूलों की खेती एक नकदी फसल है। शादियों, त्योहारों और सजावट के लिए फूलों की मांग साल भर रहती है। उन्नत तकनीक से बेमौसम फूल भी उगाए जा सकते हैं, जिससे किसानों को सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना ज्यादा मुनाफा मिलता है।

सिंचाई की आधुनिक विधियों की मिलेगी जानकारी

प्रशिक्षण में किसानों को सिंचाई की आधुनिक विधियों (जैसे टपका सिंचाई या फव्वारा प्रणाली) और संतुलित खाद प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी। इससे पानी, बिजली और उर्वरकों की बर्बादी रुकती है और खेती की लागत कम होती है। फूलों की फसल काफी नाजुक होती है और उनमें बीमारियां जल्दी लगती हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से किसान रोगों की शुरुआती पहचान करना और उनके जैविक व वैज्ञानिक उपचार करना सीखते हैं, जिससे फसल खराब होने का जोखिम कम हो जाता है।

उन्होंने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण से किसानों को बागवानी विभाग की विभिन्न सब्सिडी योजनाओं, अनुदान और सस्ते व उन्नत बीजों/पौधों की उपलब्धता के बारे में सीधा मार्गदर्शन मिलता है। उन्होंने इच्छुक किसानों से 20 नवम्बर से पहले पंजीकरण कराने का आह्वान किया है।

यह खबर परिवहन विशेष समाचार पत्र के प्रिंट संस्करण (14 नवंबर 2026, पृष्ठ 4) में प्रकाशित हुई।

खबर शेयर करेंWhatsAppX / Twitter
परिवहन विशेष समाचार पत्र

सड़क, परिवहन, सरकार, नागरिक अधिकार और देश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें।