मुख्य सामग्री पर जाएं
Friday, 27 November 2026 • नई दिल्ली • राष्ट्रीय संस्करणRNI: DELHIN/2023/86499 | खबर खोजें
परिवहनविशेष

देश का ट्रांसपोर्ट दैनिक समाचार पत्र

बड़ी खबर
वाराणसी: लोकतंत्र के संकट, सामाजिक न्याय, रोजगार और राजनीतिक विकल्प पर होगा मंथनदिल्ली में प्रदूषण मुक्ति तभी संभव, जब सजा जनता से पहले सरकारी विभागों के आला अधिकारियों को मिलेदिल्ली में ई-रिक्शा निर्माताओं द्वारा बेचे जा रहे वाहन टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के अनुसार नहीं, कौन है जिम्मेदार?बिना गिरवी 20 लाख तक का लोन? सरकार बनी आपकी गारंटी – मुद्रा और स्टैंड-अप इंडिया में 5 साल का बड़ा फैसला15 साल के लंबे इंतजार के बाद बकाया भुगतान पर फिर संकट, 370 पूर्व कर्मचारियों ने मांगी पुलिस सुरक्षास्वास्थ्य चर्चा: मूड स्विंग्स के लक्षण और प्रबंधन पर डॉ. रूप कुमार बनर्जी का विशेष लेखगोरखपुर: वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल में स्पर्धा-9 का दूसरा दिन सम्पन्न, एथलेटिक्स से क्रिकेट तक दिखा दमखमधरना आपका अधिकार, लेकिन बाजार बंद करना किसका अधिकार?
सभी खबरें ›
ओडिशा

संविधान दिवस पर खूँटी समाहरणालय में उपायुक्त मो. जावेद हुसैन व पदाधिकारियों-कर्मियों ने पढ़ी प्रस्तावना, जताई संविधान के प्रति प्रतिबद्धता

26 November 2026, 5:26 pm2 मिनट पढ़ें
खूँटी संविधान दिवस - संविधान दिवस पर खूँटी समाहरणालय में उपायुक्त मो. जावेद हुसैन व पदाधिकारियों-कर्म
समाहरणालय सभागार, खूँटी में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ करते उपायुक्त, पदाधिकारी व कर्मी।

खूँटी, 26 नवंबर 2026। संविधान दिवस के अवसर पर समाहरणालय खूँटी के सभागार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त मो० जावेद हुसैन के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना को सामूहिक रूप से पढ़कर संविधान के प्रति निष्ठा, प्रतिबद्धता और लोकतांत्रिक मूल्यों को पुनः स्मरण किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने संविधान की मूल भावना के प्रति अपने अटूट विश्वास और निष्ठा को दोहराते हुए यह संकल्प लिया कि वे संविधान द्वारा प्रदत्त कर्तव्यों और नैतिक दायित्वों का पूर्णतः निर्वहन करेंगे।

उपायुक्त ने अपने संबोधन में संविधान की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की नींव है, जो प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि- हमारे दैनिक कार्यों, नीतिगत निर्णयों और सरकारी दायित्वों के केंद्र में संविधान के आदर्श होने चाहिए। एक जिम्मेदार अधिकारी तथा नागरिक होने के नाते संविधान के प्रति सम्मान और इसके सिद्धांतों का पालन करना हमारी मूल जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी कर्मियों से अपील किया कि वे अपनी सेवाओं के प्रति सदैव समर्पित रहें।

खबर शेयर करेंWhatsAppX / Twitter
परिवहन विशेष समाचार पत्र

सड़क, परिवहन, सरकार, नागरिक अधिकार और देश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें।