मुख्य सामग्री पर जाएं
Friday, 27 November 2026 • नई दिल्ली • राष्ट्रीय संस्करणRNI: DELHIN/2023/86499 | खबर खोजें
परिवहनविशेष

देश का ट्रांसपोर्ट दैनिक समाचार पत्र

बड़ी खबर
77 की उम्र का हुआ संविधानप्रधानमंत्री मोदी ने NFSU में ईस्ट एशिया समिट साइबर क्राइम कॉन्फ्रेंस का रखा प्रस्ताव, ऑनलाइन ठगी के खिलाफ वैश्विक सहयोग पर जोरभारत अंतर्राष्ट्रीय ब्यापार मेले में शहनाज़ हुसैन की दीवानगी छाईमध्यमवर्गीय परिवारों का शहरी आवास का सपना अधर मेंपरिवहन व्यवस्था पटरी से उतरी, गाड़ी मालिक जाएं तो जाएं कहां?सुप्रीम कोर्ट का फूड कंपनियों पर बड़ा प्रहार – हर पैकेट पर अलग-अलग लाल हेक्सागन से खुलेगी पोल!संविधान की रक्षा के लिए दिल्ली कांग्रेस ने निकाली संविधान रक्षक यात्राकैमूर: दस वर्षों के इंतजार के बाद पत्रकारों के लिए खुला प्रेस क्लब भवन, जल्द शुरू होगा कामकाज
सभी खबरें ›
संपादकीय

दिल्ली विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग का राष्ट्रीय सम्मेलन: JLIS के स्वर्ण जयंती वर्ष पर ‘गांधी भवन घोषणा’, एलुमनी एसोसिएशन के गठन का ऐलान

26 November 2026, 5:38 pm4 मिनट पढ़ें
दिल्ली विश्वविद्यालय पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग - दिल्ली विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग का राष्ट्रीय सम्मेलन:
राष्ट्रीय सम्मेलन में 'Library and Information Science Education in the NEP-2020 Era' पुस्तक का विमोचन करते अतिथि।
  • गांधी भवन में ऐतिहासिक पहल: प्रो. के. पी. सिंह ने की विभागीय एलुमनी एसोसिएशन के गठन की घोषणा।
  • एन. के. गोयल स्मृति व्याख्यान के माध्यम से पूर्ववर्ती योगदानों का स्मरण।

नई दिल्ली, 26 नवंबर 2026। दिल्ली विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग (DLIS) ने अपनी प्रतिष्ठित शोध पत्रिका जर्नल ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस (JLIS) के स्वर्ण जयंती वर्ष (1976–2026) के उपलक्ष्य में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान शिक्षा: समस्याएँ, संभावनाएँ एवं भविष्य विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। गांधी भवन, दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित इस सम्मेलन का संयुक्त आयोजन विभाग एवं दिल्ली लाइब्रेरी एसोसिएशन (DLA) द्वारा किया गया। सम्मेलन के प्रमुख आकर्षणों में दिल्ली लाइब्रेरी एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष स्वर्गीय श्री एन.के.गोयल की स्मृति में आयोजित एन. के. गोयल स्मृति व्याख्यान तथा Library and Information Science Education in the NEP-2020 Era शीर्षक संपादित पुस्तक का विमोचन शामिल रहा। सम्मेलन के अंतर्गत शोध पत्र प्रस्तुतियों के लिए तीन समानांतर तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। इसके अतिरिक्त, Next Gen Users: Meeting Minds, Meeting Syllabi विषय पर एक विचारोत्तेजक पैनल चर्चा भी आयोजित की गई। जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो.रोशन रैना ने मुख्य अतिथि के रूप में सम्मेलन की शोभा बढ़ाई। उन्होंने JLIS के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर इस महत्वपूर्ण अकादमिक आयोजन के लिए विभाग को बधाई दी। उन्होंने शोध पत्रिका की गुणवत्ता, अकादमिक उत्कृष्टता एवं प्रतिष्ठा को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में ऐसे आयोजनों की महत्ता पर बल दिया।

इस अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के अध्यक्ष एवं दिल्ली लाइब्रेरी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रोफेसर के. पी. सिंह ने दो महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। पहली घोषणा के अंतर्गत उन्होंने “गांधी भवन घोषणा (Gandhi Bhawan Declaration)” प्रस्तुत की। इस ऐतिहासिक घोषणा पर विभाग के संकाय सदस्यों, पूर्व विद्यार्थियों, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के पेशेवरों तथा शुभचिंतकों ने हस्ताक्षर किए। यह पहल विभाग की आठ दशकों की गौरवशाली शैक्षणिक यात्रा को एक संस्थागत पहचान प्रदान करने तथा विभागीय एलुमनी एसोसिएशन के औपचारिक एवं विधिक गठन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अपनी दूसरी घोषणा में प्रो. सिंह ने विभाग के संकाय सदस्यों एवं शोधकर्ताओं से सामूहिक ज्ञान, दूरदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने जर्नल ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस को Scopus में अनुक्रमित कराने के लक्ष्य को विभाग की सामूहिक प्राथमिकता बनाने पर बल दिया।

सम्मेलन में देश के विभिन्न भागों से आए 150 से अधिक शिक्षाविदों, शोधार्थियों एवं पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के पेशेवरों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसने अकादमिक विमर्श, शोधपरक संवाद और व्यावसायिक अनुभवों के आदान-प्रदान के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान किया। साथ ही, इसने बदलती शैक्षणिक आवश्यकताओं के अनुरूप LIS शिक्षा के पाठ्यक्रम, शिक्षण-पद्धतियों, शोध एवं व्यावसायिक कौशल के पुनर्मूल्यांकन की आवश्यकता को भी रेखांकित किया। सम्मेलन में अनेक प्रतिष्ठित शिक्षाविदों एवं पेशेवरों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें प्रो. रंजन कुमार त्रिपाठी, अधिष्ठाता, छात्र कल्याण; प्रो. गुरमोहिंदर सिंह, प्राचार्य, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज; डॉ. प्रिया राय, महानिदेशक, दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी; डॉ. वी. के.जे.जीवन, पुस्तकालयाध्यक्ष, इग्नू; प्रो. मनोज कुमार जोशी; प्रो. मीरा; प्रो. मनीष कुमार; प्रो. ए.पी.सिंह; प्रो.एम.पी. सिंह; प्रो.हंसराज सुमन; प्रो. मनोज कुमार कैन; डॉ.रितु सेठी; डॉ.संगीता तालुकदार; डॉ. कुमार संजय; डॉ.हंसराज; डॉ. जे. एन. सिंह; श्री एस.एस.खसा; डॉ. प्रभात चौधरी; डॉ.निर्मल खत्री; डॉ.अशोक कुमार तथा श्री संजय कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथि सम्मिलित रहे। सम्मेलन के आयोजन सचिव प्रो.एम.मधुसूदन ने आयोजन संबंधी गतिविधियों एवं सत्रों के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि सम्मेलन निदेशक प्रो. राकेश कुमार भट्ट ने उद्घाटन समारोह में औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

खबर शेयर करेंWhatsAppX / Twitter
परिवहन विशेष समाचार पत्र

सड़क, परिवहन, सरकार, नागरिक अधिकार और देश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें।