मुख्य सामग्री पर जाएं
Sunday, 29 November 2026 • नई दिल्ली • राष्ट्रीय संस्करणRNI: DELHIN/2023/86499 | खबर खोजें
परिवहनविशेष

देश का ट्रांसपोर्ट दैनिक समाचार पत्र

बड़ी खबर
आदित्यपुर के उद्योगों को भी देना होगा होल्डिंग टैक्स: नगर निगम ने 70 उद्योगों को भेजा नोटिस, न चुकाने पर कटेगा पानी का कनेक्शनदिल्ली परिवहन विभाग में 6 बड़े उल्लंघन – फाइलों में सबूत कैद, जमीन पर कार्रवाई शून्यपीसीएस-2025 प्रारंभिक परीक्षा निरस्त होने पर युवाओं ने उठाई आवाज, एमएलसी आशुतोष सिन्हा के नेतृत्व में राज्यपाल को सौंपा गया ज्ञापनवाराणसी मे नमो घाट पर 28 नवम्बर से शुरू हुए ‘काशी तमिल संगमम् 5.0’ में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का आयोजनदैतारी-चंडीखोल राष्ट्रीय राजमार्ग पर लागू होगा IEMS, 1 दिसंबर से जारी होंगे ऑटोमेटिक ई-चालानबिना वैज्ञानिक जानकारी के चीनी और सोडियम का सेवन बंद करना या अत्यधिक कम करना भी स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।रक्त में सोडियम की कमी (Hyponatremia): मस्तिष्क, तंत्रिका तंत्र और मांसपेशियों के लिए एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौतीकम सोडियम वाला नमक (Low-Sodium Salt): बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल।
सभी खबरें ›
दिल्ली

संविधान की रक्षा के लिए दिल्ली कांग्रेस ने निकाली संविधान रक्षक यात्रा

27 November 2026, 12:00 am2 मिनट पढ़ें

केसी वेणुगोपाल और देवेंद्र यादव ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, मताधिकार की सुरक्षा के लिए आंदोलन जारी रखने का ऐलान

परिवहन विशेष समाचार पत्र दैनिक

स्वतंत्र सिंह भुल्लर, नई दिल्ली

नई दिल्ली, 26 नवंबर। संविधान दिवस पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत संविधान रक्षा मार्च निकाला। प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता चंदगी राम अखाड़े से डॉ. आंबेडकर स्मारक तक मार्च में शामिल हुए। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल मुख्य अतिथि और वक्ता के रूप में मौजूद रहे।

केसी वेणुगोपाल ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा कांग्रेस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर ने प्रत्येक नागरिक को समान मताधिकार दिया था और इसकी रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभाने में विफल रहा है और देश में मतदाता सूची से वैध मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी की। देवेंद्र यादव ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को एक वोट का समान अधिकार देता है, चाहे वह किसी भी जाति, धर्म या आर्थिक वर्ग से हो। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सहित देश के विभिन्न हिस्सों में मतदाता सूची में गड़बड़ियों के जरिए वैध मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली के 13 हजार से अधिक मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए काम कर रहे हैं।

मार्च से पहले वेणुगोपाल और यादव ने कार्यकर्ताओं को संविधान रक्षा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मंत्रियों, पूर्व सांसदों, विधायकों, महिला कांग्रेस, सेवा दल और विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के लिए अपना आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया।

खबर शेयर करेंWhatsAppX / Twitter
परिवहन विशेष समाचार पत्र

सड़क, परिवहन, सरकार, नागरिक अधिकार और देश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें।