मुख्य सामग्री पर जाएं
Friday, 27 November 2026 • नई दिल्ली • राष्ट्रीय संस्करणRNI: DELHIN/2023/86499 | खबर खोजें
परिवहनविशेष

देश का ट्रांसपोर्ट दैनिक समाचार पत्र

बड़ी खबर
वाराणसी: लोकतंत्र के संकट, सामाजिक न्याय, रोजगार और राजनीतिक विकल्प पर होगा मंथनदिल्ली में प्रदूषण मुक्ति तभी संभव, जब सजा जनता से पहले सरकारी विभागों के आला अधिकारियों को मिलेदिल्ली में ई-रिक्शा निर्माताओं द्वारा बेचे जा रहे वाहन टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के अनुसार नहीं, कौन है जिम्मेदार?बिना गिरवी 20 लाख तक का लोन? सरकार बनी आपकी गारंटी – मुद्रा और स्टैंड-अप इंडिया में 5 साल का बड़ा फैसला15 साल के लंबे इंतजार के बाद बकाया भुगतान पर फिर संकट, 370 पूर्व कर्मचारियों ने मांगी पुलिस सुरक्षास्वास्थ्य चर्चा: मूड स्विंग्स के लक्षण और प्रबंधन पर डॉ. रूप कुमार बनर्जी का विशेष लेखगोरखपुर: वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल में स्पर्धा-9 का दूसरा दिन सम्पन्न, एथलेटिक्स से क्रिकेट तक दिखा दमखमधरना आपका अधिकार, लेकिन बाजार बंद करना किसका अधिकार?
सभी खबरें ›
दिल्ली

भारत अंतर्राष्ट्रीय ब्यापार मेले में शहनाज़ हुसैन की दीवानगी छाई

27 November 2026, 12:04 am3 मिनट पढ़ें

नई दिल्ली में चल रहे भारत अंतर्राष्ट्रीय ब्यापार मेले में हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन के लिए आज का दिन काफी भारी रहा / महिलाओं को मुफ्त ब्यूटी टिप्स देने के लिए पेविलियन पहुंची शहनाज़ हुसैन को फैंस की बेकाबू भीड़ ने चारोँ और से घेर लिया / शहनाज़ हुसैन के आने की खबर पहले ही सोशल मीडिया पर बायरल हो गई जिससे पवेलियन खचा खच भर गया और दिल्ली पुलिस और सी आर पी एफ की महिला सुरक्षा कर्मचारियों को भीड़ को संभालने में पसीने छूट गए / पुलिस द्वारा शहनाज़ हुसैन के स्टाल की चारों ओर से बैरिकेडिंग करने के बाबजूद उनके स्वागत में फैंस का जबरदस्त जनसैलाब उमड़ा जिसने हर किसी को हैरान कर दिया / आज की भीड़ को देख कर यह अहसास हुआ की शहनाज़ हुसैन का क्रेज आज भी बैसा ही बरकरार है जैसा 80 के दशक में था / शहनाज़ हुसैन की एक झलक पाने के लिए सैकड़ों की संख्या में महिलाओं के इलाबा युवा और उम्रदराज दम्पति पैविलियन पर इकठा हो गए जिससे सिक्योरिटी से जुड़े लोग दवाब में आ गए /

आलम यह था कि बेकाबू भीड़ को संभालने में भारी मुश्किल का सामना करने में बार बार बिफल रहने पर सुरक्षा कर्मचारियों ने कुछ देर के लिए हॉल के अन्दर एंट्री बंद कर दी क्योंकि बह लाख कोशिशों के बावजूद इन क्रेजी फैंस से बचने का तरीका नहीं ढूंढ पाए /.

लेकिन इसके बावजूद सैकड़ों प्रशंसक जब शहनाज़ हुसैन के काफी करीब आ गए तो उन्होंने अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया बल्कि बैरिकेडिंग से बाहर निकलकर प्रशंसकों को ऑटोग्राफ दिए और हर्बल ब्यूटी टिप्स भी दिए /

शहनाज़ हुसैन के पैविलियन में आने पहले ही सैकड़ों प्रशंसक अपने मोबाइल के साथ गेट पर खड़े हो गए ताकि शहनाज़ हुसैन के एन्ट्री करते ही उस पल को कैमरे में कैद कर लें / लोग शहनाज़ हुसैन के स्टाल के बाहर एक दूसरे से सटकर और कंधे से कन्धा मिला कर खड़े थे और एक घण्टे में ही पूरा फ्लोर/ हॉल इस तरह पैक हो गया की दूसरे स्टाल्स के बाहर भी उनके प्रशंसकों की भीड़ जमा हो गई जिससे दो घंटे तक सेल रोकनी पड़ी / अनेक प्रशंसकों ने उनकी वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली और इसे सोशल मीडिया पर डाला /

भीड़ का दबाव इतना अधिक था कि शहनाज़ हुसैन को चलने के लिए भी काफी कम जगह मिल पा रही थी

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर शहनाज़ हुसैन के चाहने वालों ने उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है। फैंस का कहना है कि इतने बड़े स्टार के साथ इस तरह का व्यवहार और भीड़ का बेकाबू होना खतरनाक हो सकता है। उनका कहना है कि यह सही है कि

लोग उनके बहुत बड़े फैन हैं, लेकिन अगर उन्हें चलने के लिए जगह ही न मिले तो यह उनका अपमान है… प्लीज़, उन्हें थोड़ी जगह तो दें।”

शहनाज हुसैन से मिलने और उनके लंबे अनुभव से ब्यूटी एवं स्किनकेयर के टिप्स जानने के लिए विजिटर्स में खास उत्सुकता देखने को मिली । उनके साथ बातचीत और ऑटोग्राफ लेने का सिलसिला इस आयोजन को और भी खास बना गया /

[file: image.webp]

खबर शेयर करेंWhatsAppX / Twitter
परिवहन विशेष समाचार पत्र

सड़क, परिवहन, सरकार, नागरिक अधिकार और देश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें।