मुख्य सामग्री पर जाएं
Sunday, 29 November 2026 • नई दिल्ली • राष्ट्रीय संस्करणRNI: DELHIN/2023/86499 | खबर खोजें
परिवहनविशेष

देश का ट्रांसपोर्ट दैनिक समाचार पत्र

बड़ी खबर
आदित्यपुर के उद्योगों को भी देना होगा होल्डिंग टैक्स: नगर निगम ने 70 उद्योगों को भेजा नोटिस, न चुकाने पर कटेगा पानी का कनेक्शनदिल्ली परिवहन विभाग में 6 बड़े उल्लंघन – फाइलों में सबूत कैद, जमीन पर कार्रवाई शून्यपीसीएस-2025 प्रारंभिक परीक्षा निरस्त होने पर युवाओं ने उठाई आवाज, एमएलसी आशुतोष सिन्हा के नेतृत्व में राज्यपाल को सौंपा गया ज्ञापनवाराणसी मे नमो घाट पर 28 नवम्बर से शुरू हुए ‘काशी तमिल संगमम् 5.0’ में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का आयोजनदैतारी-चंडीखोल राष्ट्रीय राजमार्ग पर लागू होगा IEMS, 1 दिसंबर से जारी होंगे ऑटोमेटिक ई-चालानबिना वैज्ञानिक जानकारी के चीनी और सोडियम का सेवन बंद करना या अत्यधिक कम करना भी स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।रक्त में सोडियम की कमी (Hyponatremia): मस्तिष्क, तंत्रिका तंत्र और मांसपेशियों के लिए एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौतीकम सोडियम वाला नमक (Low-Sodium Salt): बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल।
सभी खबरें ›
दिल्ली

दिल्ली में पंजीकृत की गईं स्लीपर बसें मोटर वाहन नियम के अनुसार या परिवहन विभाग का खेल?

28 November 2026, 12:39 pm4 मिनट पढ़ें

पूर्व डीटीओ हेडक्वार्टर मुकेश बुद्धिराजा ने स्लीपर बसों को दिल्ली में पंजीकृत किया, क्या वह नियम के अनुसार एक तकनीकी अधिकारी द्वारा किया गया कार्य था?

संजय कुमार बाठला

दिल्ली जहां डबल डेकर बसों का पंजीकरण इसलिए बंद किया गया था कि दिल्ली की सड़कों के अनुसार वह सुरक्षित जनता के लिए नहीं थी क्योंकि उनके द्वारा लगातार हादसे होते रहते थे।

दिल्ली में वैसे तो ऐसी बहुत सी बसों की भीड़ सड़कों पर आम नजर आ जाती है जिनका पंजीकरण दिल्ली सरकार द्वारा बंद किया हुआ है, उदाहरण के लिए डीजल बसें, स्लीपर बसें, डबल डेकर या ऊंची बॉडी वाली बसें।

इतना सब जानते हुए भी किसी तकनीकी अधिकारी द्वारा स्लीपर बसों का पंजीकरण कर देना और उस पर परिवहन विभाग के आला अधिकारी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करना एक सोचनीय सवाल बन जाता है।

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार इस तकनीकी अधिकारी ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के एक राजपत्रित अधिसूचना के नाम का फायदा उठाते हुए अपने आप को साफ छवि और नियम के अनुसार पंजीकरण को फाइल में सिद्ध कर दिया है पर क्या यह निष्पक्ष जांच का मामला नहीं बनता?

1. जिस श्रेणी के वाहन पर दिल्ली परिवहन विभाग की रोक है वह पंजीकृत हुआ।

2. पंजीकरण से पूर्व भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त 10 जांच एजेंसियों में से किसी एक जिसके द्वारा उसके पंजीकरण की बिना जांच पंजीकृत करने की अधिसूचना है के प्रमाण पत्र की जांच और अगर वह राज्य सरकार द्वारा पंजीकृत से रोक में है तो उच्चाधिकारियों की सहमति प्राप्त करना अनिवार्य नहीं था?

3. जांच एजेंसी द्वारा जारी प्रमाण पत्र की जांच कर क्या स्लीपर बसों के पंजीकरण की इजाजत उच्च अधिकारी के आदेश पर की गई थी?

पंजीकरण हो जाने के बाद जानकारी में आने के बावजूद पंजीकृत वाहनों को सड़कों पर चलने की अनुमति और उस अधिकारी को दिल्ली परिवहन विभाग की सबसे प्रमुख तकनीकी कार्यों को करने वाली शाखा में नियुक्त करना जनता की दृष्टि में अर्थ है कि दिल्ली में स्लीपर बसों का पंजीकरण बिना किसी पूर्व सूचना के अब सबके लिए खुला है।

दिल्ली परिवहन विभाग की संचालन शाखा के संयुक्त आयुक्त क्या जनता को दिल्ली परिवहन विभाग द्वारा स्लीपर बस के पंजीकरण करने के लिए उनकी शाखा द्वारा पंजीकरण के समय वसूला जाने वाला घोषित पथ कर की सूचना प्रदान कर सकते हैं ? कहीं ऐसा तो नहीं कि इस पंजीकरण में राजस्व का भी बड़ा नुकसान शामिल हो जिसको विभाग जान बूझ कर छुपा रहा हो?

स्लीपर बसों का पंजीकरण आपकी जानकारी हेतु बता दें कि पूर्व में रही मध्य प्रदेश सरकार ने 24 अप्रैल 2001 को एक संकल्प पत्र क्र. 166 पारित कर डीलक्स बसों में पहिये की दूरी (व्हील बेस) के अनुसार बैठक क्षमता में 10% की कमी कर बर्थ लगाने का रास्ता निकाल लिया था। इसके बाद देशभर में स्लीपर कोच की बाढ़ सी आ गई।

केंद्रीय मोटरयान नियम 1989 के रूल्स 128 के अंतर्गत पर्यटक यान की बैठक क्षमता और उसके अनुकूलन के संबंध में स्पष्ट प्रावधान हैं, किंतु स्लीपर कोच के संबंध में ना तो सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से और ना ही मध्य प्रदेश मोटरयान नियम 1994 में कोई प्रावधान उपलब्ध है।

इस आधार पर तत्कालीन मध्य प्रदेश महालेखाकार की ऑडिट में आपत्ति जताई गई थी कि राज्य सरकार को टैक्स के रूप में मिलने वाले अरबों रुपए का नुकसान हुआ।

इसी रिपोर्ट पर 24 अप्रैल 2001 को पारित संकल्प पत्र क्र.166 को परिवहन विभाग ने 31 अक्टूबर 2009 को निरस्त कर दिया था।

दिल्ली परिवहन विभाग की संचालन शाखा को अगर लगता है कि पंजीकृत की गई स्लीपर बसें नियमानुसार थीं तब दिल्ली की जनता के सुरक्षित भविष्य और सुखद सवारी सेवा के प्रति 1. स्लीपर बसों के पंजीकरण के प्रति अपना जारी आदेश, 2. पथ कर एवं 3. अन्य पंजीकरण शुल्क को सार्वजनिक करना चाहिए

जिससे दिल्ली की जनता को दिल्ली में पंजीकृत स्लीपर बसें उपलब्ध हो।

अगर संचालन शाखा यह मानती है कि स्लीपर बसें नियमानुसार पंजीकृत नहीं हुईं तो

1. पंजीकरण करने वाले अधिकारी के खिलाफ निष्पक्ष जांच के आदेश जारी कर उस अधिकारी को जांच पूर्ण होने तक तकनीकी पद के कार्य से हटाकर अन्य कार्य पर नियुक्त करना चाहिए।

खबर शेयर करेंWhatsAppX / Twitter
परिवहन विशेष समाचार पत्र

सड़क, परिवहन, सरकार, नागरिक अधिकार और देश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें।