देवघर। राष्ट्रीय एकता मंच के झारखण्ड प्रान्त के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रभाष गुप्ता ने भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैय्या की उपासना को समर्पित लोक आस्था और प्रकृति के महापर्व छठ पूजा महोत्सव के प्रथम अनुष्ठान ‘नहाय-खाय’ (कद्दु-भात) की छठ व्रतियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि भगवान भास्कर (सूर्यदेव) एवं छठी मैया की असीम कृपा से सबों के जीवन में सुख, शान्ति, समृद्धि व खुशहाली बनी रहे, यही कामना है।
लोक आस्था और अटूट श्रद्धा व विश्वास के इस महापर्व पर भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया हम सबों के जीवन को सुख, आरोग्य और खुशहाली से आलोकित करते हुए हर-घर में खुशहाली और खुशियों का वास करें, ऐसी भगवान भास्कर से प्रार्थना है।