मुख्य सामग्री पर जाएं
Monday, 30 November 2026 • नई दिल्ली • राष्ट्रीय संस्करणRNI: DELHIN/2023/86499 | खबर खोजें
परिवहनविशेष

देश का ट्रांसपोर्ट दैनिक समाचार पत्र

बड़ी खबर
दस साल से सड़क निर्माण की राह देख रहा फुलवरिया वार्ड नम्बर तीन, बदहाल रास्ते से बीस सैन्य परिवार परेशान, नगर निगम ने छह माह में सीवरेज समस्या दूर करने का दिया आश्वासनवाराणसी मे नमो घाट पर आयोजित ‘काशी तमिल संगमम् 5.0’ में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा लगाई गई मल्टीमीडिया प्रदर्शनी बना आकर्षण का केंद्ररोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में यूरोलॉजिकल समस्याओं, प्रोस्टेट एवं किडनी स्टोन पर डॉ.संजय गर्ग ने दी महत्वपूर्ण जानकारीदिल्ली के लाखों लोगों को बड़ी राहत, PM-UDAY में 75% तक छूट को MCD की मंजूरीसरायकेला: जगन्नाथपुर के प्रसिद्ध वैद्य कविराज कुंवर प्रधान का 75 वर्ष की उम्र में निधन, क्षेत्र में शोक की लहररामगढ़ में NH-33 पर भीषण सड़क हादसा: रजरप्पा मंदिर जा रहे 13 श्रद्धालुओं की मौत, 4 बच्चे शामिल, पीएम ने की 2-2 लाख की सहायता की घोषणापश्चिमी सिंहभूम में मुख्यमंत्री टेस्ट सीरीज: 4 उत्कृष्ट विद्यालयों के 416 में से 401 विद्यार्थियों ने दी बोर्ड जैसी परीक्षा, डीसी मनीष कुमार की पहलराष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी महासंघ ने आयोजित किया राष्ट्रीय अभिनंदन समारोह, उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को किया सम्मानित
सभी खबरें ›
उत्तर प्रदेश

जिन्होंने संवारीं पीढ़ियां, उनके सम्मान में नतमस्तक हुआ गोरखपुर

29 November 2026, 9:00 pm3 मिनट पढ़ें

गोरखपुर। एक लॉन में रविवार को युवा चेतना समिति की ओर से आयोजित ‘पितामही-पितामह सम्मेलन एवं वरिष्ठजन सम्मान समारोह-2026’ में अनुभव, संस्कार और संवेदनाओं का अनूठा संगम देखने को मिला। स्वर्गीय बालकृष्ण सराफ एवं स्वर्गीय श्रीमती प्रकाशी देवी की स्मृति में आयोजित समारोह में 80 वर्ष व उससे अधिक आयु के पुरुषों तथा 75 वर्ष व उससे अधिक आयु की महिलाओं का अभिनंदन किया गया।

समारोह का शुभारंभ डॉ. स्मिता मोदी की भजन प्रस्तुति से हुआ। इसमें वरिष्ठ नागरिकों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा, स्वास्थ्य संरक्षण, विधिक अधिकारों, पारिवारिक उपेक्षा और पीढ़ियों के बीच बढ़ती संवादहीनता जैसे विषयों पर मंथन हुआ। समारोह की अध्यक्षता करते हुए गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. रामदेव शुक्ल ने कहा कि किसी समाज की सभ्यता का आकलन वरिष्ठ नागरिकों के प्रति व्यवहार से होता है। बुजुर्ग केवल अतीत की स्मृति नहीं, वर्तमान के मार्गदर्शक और भविष्य के निर्माण की आधारशिला हैं।

मनोविज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. आदेश अग्रवाल ने कहा कि वृद्धावस्था की सबसे बड़ी चुनौती एकाकीपन और भावनात्मक उपेक्षा है। सुविधाओं से ही जीवन सुखमय नहीं होता, बुजुर्गों को परिवार का सान्निध्य, आत्मीय संवाद और भावनात्मक सुरक्षा चाहिए। पद्मश्री कृषि वैज्ञानिक डॉ. आर.सी. चौधरी ने कहा कि जैसे विशाल वृक्ष की मजबूती उसकी जड़ों पर निर्भर करती है, वैसे ही परिवार और समाज का स्थायित्व वरिष्ठ पीढ़ी के अनुभवों पर आधारित है। बुजुर्गों के पास जीवन की वह समृद्ध पूंजी है, जो किसी औपचारिक शिक्षा से नहीं मिल सकती।

वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक नारायण धर द्विवेदी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान केवल नैतिक कर्तव्य नहीं, संवैधानिक मूल्यों और विधिक उत्तरदायित्व से भी जुड़ा है। बुजुर्गों को संपत्ति, भरण-पोषण, सुरक्षा और गरिमापूर्ण जीवन के अधिकारों के प्रति जागरूक करना जरूरी है। आरोग्य मंदिर के डॉ. राहुल मोदी ने कहा कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, योग, सकारात्मक चिंतन और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण से वृद्धावस्था को स्वस्थ और सक्रिय बनाया जा सकता है। सम्मेलन के संरक्षक एवं संयोजक प्रो. शिव सरन दास ने कहा कि वरिष्ठों का सम्मान एक दिन के समारोह तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उनके अनुभवों को सामाजिक विकास से जोड़ना होगा।

आयोजन अध्यक्ष पुष्प दंत जैन ने कहा कि सम्मेलन की सार्थकता अभिनंदन में नहीं, बल्कि बुजुर्गों की वास्तविक समस्याओं को समझकर समाधान की दिशा में ठोस पहल करने में है।

संरक्षक एवं सह-संयोजक डॉ. विमल कुमार मोदी ने कहा कि वरिष्ठों के लिए सहज, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा समाज की प्राथमिकता में होनी चाहिए। युवा चेतना समिति के अध्यक्ष मान्धाता सिंह ने कहा कि यह सम्मेलन वरिष्ठ पीढ़ी के त्याग के प्रति समाज की सामूहिक कृतज्ञता है। उनकी समस्याओं को शासन के उच्चतम स्तर तक पहुंचाकर समाधान की पहल की जाएगी।

सम्मेलन में वरिष्ठों की समस्याओं और सुझावों को संकलित कर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को मांग-पत्र भेजने की पहल की गई। गोरखपुर विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की प्रो. अनुभूति दुबे के निर्देशन में शोधार्थियों द्वारा किए गए सर्वेक्षण को भी इसमें विशेष स्थान दिया गया। आयोजन में प्रो. शिव सरन दास, पुष्प दंत जैन, मान्धाता सिंह, डॉ. विमल कुमार मोदी, आयोजन उपाध्यक्ष डॉ. जे.के. लाल तथा कोषाध्यक्ष अर्जुन बलानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खबर शेयर करेंWhatsAppX / Twitter
परिवहन विशेष समाचार पत्र

सड़क, परिवहन, सरकार, नागरिक अधिकार और देश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें।