मुख्य सामग्री पर जाएं
Monday, 30 November 2026 • नई दिल्ली • राष्ट्रीय संस्करणRNI: DELHIN/2023/86499 | खबर खोजें
परिवहनविशेष

देश का ट्रांसपोर्ट दैनिक समाचार पत्र

बड़ी खबर
दस साल से सड़क निर्माण की राह देख रहा फुलवरिया वार्ड नम्बर तीन, बदहाल रास्ते से बीस सैन्य परिवार परेशान, नगर निगम ने छह माह में सीवरेज समस्या दूर करने का दिया आश्वासनवाराणसी मे नमो घाट पर आयोजित ‘काशी तमिल संगमम् 5.0’ में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा लगाई गई मल्टीमीडिया प्रदर्शनी बना आकर्षण का केंद्ररोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में यूरोलॉजिकल समस्याओं, प्रोस्टेट एवं किडनी स्टोन पर डॉ.संजय गर्ग ने दी महत्वपूर्ण जानकारीदिल्ली के लाखों लोगों को बड़ी राहत, PM-UDAY में 75% तक छूट को MCD की मंजूरीसरायकेला: जगन्नाथपुर के प्रसिद्ध वैद्य कविराज कुंवर प्रधान का 75 वर्ष की उम्र में निधन, क्षेत्र में शोक की लहररामगढ़ में NH-33 पर भीषण सड़क हादसा: रजरप्पा मंदिर जा रहे 13 श्रद्धालुओं की मौत, 4 बच्चे शामिल, पीएम ने की 2-2 लाख की सहायता की घोषणापश्चिमी सिंहभूम में मुख्यमंत्री टेस्ट सीरीज: 4 उत्कृष्ट विद्यालयों के 416 में से 401 विद्यार्थियों ने दी बोर्ड जैसी परीक्षा, डीसी मनीष कुमार की पहलराष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी महासंघ ने आयोजित किया राष्ट्रीय अभिनंदन समारोह, उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को किया सम्मानित
सभी खबरें ›
जनहित

प्रकृति की पाठशाला: बच्चों के जीवन में संस्कार, संवेदना और सृजन का आधार

29 November 2026, 8:38 pm3 मिनट पढ़ें

डॉ. विजय गर्ग

बचपन मनुष्य के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दौर होता है। इसी समय उसके व्यक्तित्व, संस्कारों, विचारों और व्यवहार की नींव पड़ती है। पहले बच्चे का जन्म पूरे परिवार और समाज के लिए उत्सव होता था। आज बदलती जीवनशैली, आर्थिक दबाव और व्यस्तता ने पारिवारिक जीवन को सीमित कर दिया है। बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी धीरे-धीरे माता-पिता से हटकर नौकरों, क्रेच और डिजिटल उपकरणों पर निर्भर होती जा रही है।

आज माता-पिता बच्चों को महंगे निजी स्कूलों में पढ़ाने और अंग्रेजी भाषा में दक्ष बनाने को प्रतिष्ठा का विषय मानते हैं। अंग्रेजी सीखना गलत नहीं है, लेकिन अपनी मातृभाषा, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों से दूरी बनाना उचित नहीं है। कई बच्चे हिंदी बोलने या सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को कमतर समझने लगते हैं। ऐसी मानसिकता उनके स्वस्थ व्यक्तित्व विकास में बाधा बनती है।

बच्चे का निर्माण केवल शिक्षा और सुविधाओं से नहीं, बल्कि प्रेम, संवेदना और अच्छे संस्कारों से होता है। वह अपने आसपास के वातावरण से बहुत कुछ सीखता है। यदि परिवार और समाज में ईर्ष्या, द्वेष, झूठ और दिखावे का वातावरण होगा, तो वही प्रवृत्तियां उसके व्यवहार में भी दिखाई देंगी।

आज महानगरों में कंक्रीट के जंगल बढ़ रहे हैं। बच्चे प्रकृति से दूर होकर मोबाइल और कंप्यूटर की दुनिया में सिमटते जा रहे हैं। वे पक्षियों की चहचहाहट, फूलों की खुशबू, वर्षा की बूंदों, मिट्टी की सोंधी महक और उगते सूरज की लालिमा का आनंद नहीं ले पाते। प्रकृति से यह दूरी उनके अनुभवों और संवेदनाओं को सीमित कर रही है।

वास्तव में प्रकृति स्वयं एक महान शिक्षक है। फलों से लदा पेड़ हमें विनम्रता सिखाता है। फूलों की सुगंध प्रेम और निश्छलता का संदेश देती है। नदियां निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं और पर्वत कठिन परिस्थितियों में दृढ़ रहने का पाठ पढ़ाते हैं। प्रकृति उदारता, सहयोग, धैर्य और संतुलन का अद्भुत उदाहरण है।

एक सच्चा शिक्षक बच्चों को केवल पुस्तकीय ज्ञान नहीं देता, बल्कि उन्हें जीवन का अनुभव भी कराता है। यदि बच्चे वर्षा में भीगना चाहते हैं, मिट्टी में खेलना चाहते हैं या तितलियों और पक्षियों को देखना चाहते हैं, तो सुरक्षित वातावरण में उन्हें ऐसा करने का अवसर मिलना चाहिए। यही अनुभव उनके बचपन को आनंदमय और यादगार बनाते हैं।

माता-पिता और शिक्षकों को चाहिए कि वे बच्चों को नियमित रूप से पार्कों, बगीचों, खेतों, पहाड़ों और नदियों के सान्निध्य में ले जाएं। विद्यालयों में प्रकृति भ्रमण, वृक्षारोपण, पक्षी अवलोकन और पर्यावरण संरक्षण जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देना चाहिए।

बच्चों को केवल सफल पेशेवर नहीं, बल्कि संवेदनशील, विनम्र, जिम्मेदार और अच्छे इंसान बनाना भी शिक्षा का उद्देश्य होना चाहिए। प्रकृति से जुड़कर ही उनमें जीवन के वास्तविक मूल्यों का विकास संभव है।

अंततः प्रकृति की गोद में बिताया गया बचपन जीवनभर मनुष्य का मार्गदर्शन करता है। हमें बच्चों को केवल किताबी दुनिया का नागरिक नहीं, बल्कि प्रकृति, समाज और मानवीय मूल्यों से जुड़ा हुआ इंसान बनाना होगा।

प्रकृति का सान्निध्य ही बचपन को सुंदर, जीवन को सार्थक और भविष्य को संवेदनशील बना सकता है।

डॉ. विजय गर्ग सेवानिवृत्त प्राचार्य | प्रख्यात वैज्ञानिक | शैक्षिक स्तंभकार मलोट, पंजाब – 152107

खबर शेयर करेंWhatsAppX / Twitter
परिवहन विशेष समाचार पत्र

सड़क, परिवहन, सरकार, नागरिक अधिकार और देश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें।