मुख्य सामग्री पर जाएं
Monday, 30 November 2026 • नई दिल्ली • राष्ट्रीय संस्करणRNI: DELHIN/2023/86499 | खबर खोजें
परिवहनविशेष

देश का ट्रांसपोर्ट दैनिक समाचार पत्र

बड़ी खबर
दस साल से सड़क निर्माण की राह देख रहा फुलवरिया वार्ड नम्बर तीन, बदहाल रास्ते से बीस सैन्य परिवार परेशान, नगर निगम ने छह माह में सीवरेज समस्या दूर करने का दिया आश्वासनवाराणसी मे नमो घाट पर आयोजित ‘काशी तमिल संगमम् 5.0’ में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा लगाई गई मल्टीमीडिया प्रदर्शनी बना आकर्षण का केंद्ररोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में यूरोलॉजिकल समस्याओं, प्रोस्टेट एवं किडनी स्टोन पर डॉ.संजय गर्ग ने दी महत्वपूर्ण जानकारीदिल्ली के लाखों लोगों को बड़ी राहत, PM-UDAY में 75% तक छूट को MCD की मंजूरीसरायकेला: जगन्नाथपुर के प्रसिद्ध वैद्य कविराज कुंवर प्रधान का 75 वर्ष की उम्र में निधन, क्षेत्र में शोक की लहररामगढ़ में NH-33 पर भीषण सड़क हादसा: रजरप्पा मंदिर जा रहे 13 श्रद्धालुओं की मौत, 4 बच्चे शामिल, पीएम ने की 2-2 लाख की सहायता की घोषणापश्चिमी सिंहभूम में मुख्यमंत्री टेस्ट सीरीज: 4 उत्कृष्ट विद्यालयों के 416 में से 401 विद्यार्थियों ने दी बोर्ड जैसी परीक्षा, डीसी मनीष कुमार की पहलराष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी महासंघ ने आयोजित किया राष्ट्रीय अभिनंदन समारोह, उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को किया सम्मानित
सभी खबरें ›
उत्तर प्रदेश

कानपुर में बोली मां की ममता – भले ही बाप का हाथ और मेरा जबड़ा तोड़ा लेकिन बेटे को जेल ना भेजना

29 November 2026, 8:36 pm3 मिनट पढ़ें

सुनील बाजपेई

कानपुर। जिस मां उसे जन्म दिया पाल पोसकर बड़ा किया। हर कष्ट और परेशानी सहकर उसको इस काबिल बनाया कि संसार में अपना जीवन सुख पूर्वक व्यतीत कर सके लेकिन उसी नालायक बेटे ने अपने बाप का हाथ और मां का जबड़ा तोड़ दिया, परंतु मां तो मां होती है। वह जान दे सकती है लेकिन अपने बेटे का अहित नहीं होने दे सकती। मां की ममता के संदर्भ में इस कथन को रावतपुर की शारदा देवी ने भी प्रमाणित किया अपने पति और खुद के साथ बेटे द्वारा किए गए इतने अमानवीय व्यवहार के बाद भी उसने बेटे की पुलिस से शिकायत तो की लेकिन उसे जेल भिजवाने की बात कदापि नहीं मानी और थानेदार से कहा कि कुछ भी हो जाए। भले ही मेरा बेटा मुझे मार डाले लेकिन उसे कभी जेल मत भेजना, क्योंकि अगर वह जेल चला गया तो उसके बच्चों का पालन पोषण कौन करेगा।

मां की ममता को प्रमाणित करने वाले वाली इस घटना का संबंध रावतपुर थाना क्षेत्र से है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक समाधान दिवस पर बुजुर्ग दंपती बेटे की प्रताड़ना की शिकायत लेकर पहुंचे। मां शारदा देवी ने बताया कि बेटा अंकित उनके और पति प्रेम प्रकाश के साथ मारपीट करता है। पिटाई में पति का हाथ टूट गया, जबकि उनके जबड़े में चोट आई और दांत हिल गए।

बेटे की धमकियों से डरे दंपती को अपना मकान छोड़कर रिश्तेदारों के यहां रहना पड़ रहा है। उन्होंने थाना प्रभारी कमलेश राय से गुहार लगाई कि बेटे को मकान से बाहर कराकर उन्हें अपने घर में सुरक्षित रहने दिया जाए, लेकिन इसी दौरान मां शारदा देवी की एक बात ने वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया। पुलिस ने बेटे के खिलाफ कार्रवाई की बात कही तो मां ने उसे जेल शारदा देवी ने पुलिस को बताया कि रावतपुर के शिवनगर में उनका मकान है, जो उनके और पति प्रेम प्रकाश के नाम पर है। कुछ दिन पहले बेटे अंकित ने दोनों के साथ मारपीट की थी। इसमें प्रेम प्रकाश का हाथ टूट गया, जबकि शारदा देवी के जबड़े में गंभीर चोट आई और दांत हिल गए।

इस बीच जब पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ कार्रवाई की बात कही तो शारदा देवी ने उसे जेल भेजने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वह बेटे को सजा नहीं दिलाना चाहतीं। अगर वह जेल चला गया तो उसके बच्चों का भरण-पोषण कौन करेगा। फिलहाल बहुत अमानवीय व्यवहार किए जाने के बाद भी ममता के चलते मां द्वारा बेटे को बचाने का यह प्रकरण क्षेत्र में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। यद्यपि यहां की यह घटना पहली नहीं है। इसके पहले भी कई बुजुर्ग मां-बाप अपने बच्चों द्वारा मारपीट और प्रताड़ना का शिकार बनाया जा चुके हैं।

खबर शेयर करेंWhatsAppX / Twitter
परिवहन विशेष समाचार पत्र

सड़क, परिवहन, सरकार, नागरिक अधिकार और देश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें।