मुख्य सामग्री पर जाएं
Monday, 30 November 2026 • नई दिल्ली • राष्ट्रीय संस्करणRNI: DELHIN/2023/86499 | खबर खोजें
परिवहनविशेष

देश का ट्रांसपोर्ट दैनिक समाचार पत्र

बड़ी खबर
दस साल से सड़क निर्माण की राह देख रहा फुलवरिया वार्ड नम्बर तीन, बदहाल रास्ते से बीस सैन्य परिवार परेशान, नगर निगम ने छह माह में सीवरेज समस्या दूर करने का दिया आश्वासनवाराणसी मे नमो घाट पर आयोजित ‘काशी तमिल संगमम् 5.0’ में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा लगाई गई मल्टीमीडिया प्रदर्शनी बना आकर्षण का केंद्ररोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में यूरोलॉजिकल समस्याओं, प्रोस्टेट एवं किडनी स्टोन पर डॉ.संजय गर्ग ने दी महत्वपूर्ण जानकारीदिल्ली के लाखों लोगों को बड़ी राहत, PM-UDAY में 75% तक छूट को MCD की मंजूरीसरायकेला: जगन्नाथपुर के प्रसिद्ध वैद्य कविराज कुंवर प्रधान का 75 वर्ष की उम्र में निधन, क्षेत्र में शोक की लहररामगढ़ में NH-33 पर भीषण सड़क हादसा: रजरप्पा मंदिर जा रहे 13 श्रद्धालुओं की मौत, 4 बच्चे शामिल, पीएम ने की 2-2 लाख की सहायता की घोषणापश्चिमी सिंहभूम में मुख्यमंत्री टेस्ट सीरीज: 4 उत्कृष्ट विद्यालयों के 416 में से 401 विद्यार्थियों ने दी बोर्ड जैसी परीक्षा, डीसी मनीष कुमार की पहलराष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी महासंघ ने आयोजित किया राष्ट्रीय अभिनंदन समारोह, उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को किया सम्मानित
सभी खबरें ›
धर्म-अध्यात्म

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना: बुजुर्गों को 15 दिसंबर को निःशुल्क वाराणसी यात्रा पर ले जाएगी सरकार, आवेदन के लिए पोर्टल खुला

28 November 2026, 7:45 pm2 मिनट पढ़ें
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना वाराणसी - मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना: बुजुर्गों को 15 दिसंबर को निःशुल्क वाराणसी यात्र
सांकेतिक तस्वीर

बहादुरगढ़, 28 नवंबर। हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत प्रदेश के बुजुर्ग श्रद्धालुओं को 15 दिसंबर को 4 दिवसीय निःशुल्क वाराणसी तीर्थ यात्रा करवाएगी। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी इस विशेष ट्रैन को हरीझंडी दिखाकर रवाना करेंगें। यात्रा के लिए पात्र श्रद्धालुओं से आवेदन आमंत्रित करने हेतु पोर्टल खोल दिया गया है।यह जानकारी डीसी वर्षा खांगवाल ने दी। डीसी ने जिलाभर के सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वो यथाशीघ्र अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें। रजिस्ट्रेशन सरल पोर्टल पर https://saralharyana.gov.in पर किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा आगामी दिनों में विशेष रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को वाराणसी के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि रेल यात्रा के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु को पर्यटक किट भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस योजना का लाभ 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के बुजुर्ग श्रद्धालु उठा सकेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत इससे पहले प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या तथा महाराष्ट्र स्थित श्री हजूर साहिब, नांदेड़ की निःशुल्क तीर्थ यात्रा करवाई जा चुकी है। योजना के तहत पात्रता के लिए श्रद्धालु के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इच्छुक पात्र श्रद्धालु पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

खबर शेयर करेंWhatsAppX / Twitter
परिवहन विशेष समाचार पत्र

सड़क, परिवहन, सरकार, नागरिक अधिकार और देश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें।