मुख्य सामग्री पर जाएं
Monday, 30 November 2026 • नई दिल्ली • राष्ट्रीय संस्करणRNI: DELHIN/2023/86499 | खबर खोजें
परिवहनविशेष

देश का ट्रांसपोर्ट दैनिक समाचार पत्र

बड़ी खबर
दस साल से सड़क निर्माण की राह देख रहा फुलवरिया वार्ड नम्बर तीन, बदहाल रास्ते से बीस सैन्य परिवार परेशान, नगर निगम ने छह माह में सीवरेज समस्या दूर करने का दिया आश्वासनवाराणसी मे नमो घाट पर आयोजित ‘काशी तमिल संगमम् 5.0’ में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा लगाई गई मल्टीमीडिया प्रदर्शनी बना आकर्षण का केंद्ररोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में यूरोलॉजिकल समस्याओं, प्रोस्टेट एवं किडनी स्टोन पर डॉ.संजय गर्ग ने दी महत्वपूर्ण जानकारीदिल्ली के लाखों लोगों को बड़ी राहत, PM-UDAY में 75% तक छूट को MCD की मंजूरीसरायकेला: जगन्नाथपुर के प्रसिद्ध वैद्य कविराज कुंवर प्रधान का 75 वर्ष की उम्र में निधन, क्षेत्र में शोक की लहररामगढ़ में NH-33 पर भीषण सड़क हादसा: रजरप्पा मंदिर जा रहे 13 श्रद्धालुओं की मौत, 4 बच्चे शामिल, पीएम ने की 2-2 लाख की सहायता की घोषणापश्चिमी सिंहभूम में मुख्यमंत्री टेस्ट सीरीज: 4 उत्कृष्ट विद्यालयों के 416 में से 401 विद्यार्थियों ने दी बोर्ड जैसी परीक्षा, डीसी मनीष कुमार की पहलराष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी महासंघ ने आयोजित किया राष्ट्रीय अभिनंदन समारोह, उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को किया सम्मानित
सभी खबरें ›
उत्तर प्रदेश

स्वास्थ्य चर्चा: मूड स्विंग्स के लक्षण और प्रबंधन पर डॉ. रूप कुमार बनर्जी का विशेष लेख

27 November 2026, 10:06 pm3 मिनट पढ़ें

गोरखपुर। बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. रूप कुमार बनर्जी ने मूड स्विंग्स विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि मूड स्विंग्स यानी मनोदशा में बार-बार और अचानक बदलाव आजकल अनेक लोगों में देखने को मिल रहा है। कभी छोटी सी बात पर बहुत खुशी और अगले ही पल उदासी, गुस्सा, चिड़चिड़ापन या बेचैनी महसूस करना ही मूड स्विंग्स कहलाता है। कभी-कभार मूड बदलना स्वाभाविक है, लेकिन जब यह बार-बार हो और पारिवारिक, सामाजिक तथा दैनिक जीवन को प्रभावित करने लगे तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

डॉ. बनर्जी के अनुसार इसके प्रमुख लक्षण हैं – बिना विशेष कारण खुश या उदास हो जाना, छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा और चिड़चिड़ापन, अचानक रोने या हंसने का मन करना, कभी अत्यधिक उत्साह तो कभी निराशा, बेचैनी-घबराहट और मानसिक तनाव, एकाग्रता में कमी और काम में मन न लगना तथा नींद एवं भूख के व्यवहार में बदलाव।

इसके पीछे शारीरिक, मानसिक, हार्मोनल एवं सामाजिक कारण हो सकते हैं। जैसे अत्यधिक तनाव और चिंता, अकेलापन एवं भावनात्मक असुरक्षा, पारिवारिक विवाद और रिश्तों में तनाव, अवसाद और बाइपोलर डिसऑर्डर जैसी समस्याएं।

थायरॉइड असंतुलन, महिलाओं में मासिक धर्म से पूर्व हार्मोनल परिवर्तन, गर्भावस्था एवं रजोनिवृत्ति, नींद की कमी एवं लगातार थकान तथा कुछ न्यूरोलॉजिकल बीमारियां।

अनियमित दिनचर्या, अत्यधिक कैफीन एवं शराब का सेवन, नशीले पदार्थों का उपयोग, असंतुलित खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी।

डॉ. बनर्जी ने बचाव के लिए 9 उपाय बताए – प्रतिदिन 7 से 9 घंटे की पर्याप्त नींद, संतुलित एवं पौष्टिक भोजन, नियमित योग-प्राणायाम एवं ध्यान, प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट टहलना, पसंद के रचनात्मक कार्यों में समय बिताना, परिवार एवं मित्रों से संवाद बनाए रखना, अनावश्यक तनाव और नकारात्मक विचारों से दूरी, शराब एवं नशीले पदार्थों से बचाव और दिनचर्या को नियमित एवं व्यवस्थित रखना।

उन्होंने बताया कि होम्योपैथी में प्रत्येक व्यक्ति को अलग व्यक्तित्व और शारीरिक-मानसिक संरचना के रूप में देखा जाता है। मूड स्विंग्स में रोगी की मानसिक अवस्था, स्वभाव, भावनात्मक संवेदनशीलता, नींद, भूख, शारीरिक लक्षणों तथा बीमारी के इतिहास का विस्तार से अध्ययन कर व्यक्तिगत लक्षणों के आधार पर औषधि का चयन किया जाता है। इसका उद्देश्य संपूर्ण स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है। बिना चिकित्सकीय सलाह के पहले से चल रही कोई भी दवा बंद नहीं करनी चाहिए।

डॉ. बनर्जी ने कहा कि मूड स्विंग्स से परेशान व्यक्ति को डांटना, भावनाओं का मजाक उड़ाना या कमजोर समझना उचित नहीं है। ऐसे व्यक्ति को प्रेम, सहयोग, धैर्य और सकारात्मक वातावरण की आवश्यकता होती है। थोड़ी सी संवेदनशीलता और आत्मीय बातचीत भी जीवन में बड़ा सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है। जिस प्रकार शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक भोजन आवश्यक है, उसी प्रकार मन को स्वस्थ रखने के लिए प्रेम, सकारात्मक विचार, पर्याप्त विश्राम और मानसिक शांति आवश्यक है।

खबर शेयर करेंWhatsAppX / Twitter
परिवहन विशेष समाचार पत्र

सड़क, परिवहन, सरकार, नागरिक अधिकार और देश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें।