मुख्य सामग्री पर जाएं
Sunday, 29 November 2026 • नई दिल्ली • राष्ट्रीय संस्करणRNI: DELHIN/2023/86499 | खबर खोजें
परिवहनविशेष

देश का ट्रांसपोर्ट दैनिक समाचार पत्र

बड़ी खबर
आदित्यपुर के उद्योगों को भी देना होगा होल्डिंग टैक्स: नगर निगम ने 70 उद्योगों को भेजा नोटिस, न चुकाने पर कटेगा पानी का कनेक्शनदिल्ली परिवहन विभाग में 6 बड़े उल्लंघन – फाइलों में सबूत कैद, जमीन पर कार्रवाई शून्यपीसीएस-2025 प्रारंभिक परीक्षा निरस्त होने पर युवाओं ने उठाई आवाज, एमएलसी आशुतोष सिन्हा के नेतृत्व में राज्यपाल को सौंपा गया ज्ञापनवाराणसी मे नमो घाट पर 28 नवम्बर से शुरू हुए ‘काशी तमिल संगमम् 5.0’ में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का आयोजनदैतारी-चंडीखोल राष्ट्रीय राजमार्ग पर लागू होगा IEMS, 1 दिसंबर से जारी होंगे ऑटोमेटिक ई-चालानबिना वैज्ञानिक जानकारी के चीनी और सोडियम का सेवन बंद करना या अत्यधिक कम करना भी स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।रक्त में सोडियम की कमी (Hyponatremia): मस्तिष्क, तंत्रिका तंत्र और मांसपेशियों के लिए एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौतीकम सोडियम वाला नमक (Low-Sodium Salt): बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल।
सभी खबरें ›
जनहित

गयाजी: आग से बचाव के लिए अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान

27 November 2026, 9:58 pm1 मिनट पढ़ें

नगर निगम, जिला स्कूल और एपीआर मॉल में लोगों को बताए गए अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपाय

गयाजी। जिला अग्निशमन पदाधिकारी ज्योति प्रकाश की अध्यक्षता में गया नगर निगम, जिला स्कूल गया एवं एपीआर मॉल परिसर में अग्नि सुरक्षा एवं अग्निशमन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों को आगजनी की घटनाओं से बचाव और आग लगने की स्थिति में सुरक्षित रहने के उपायों की जानकारी दी गई।

इस दौरान उपस्थित लोगों को अग्नि सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। साथ ही आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ और सतर्कता से काम लेने, सुरक्षित स्थान पर पहुंचने तथा समय रहते अग्निशमन विभाग को सूचना देने के महत्व को समझाया गया।

कार्यक्रम में नगर आयुक्त, समाहरणालय के पदाधिकारीगण, स्कूली बच्चे एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। अग्निशमन विभाग की इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आपातकालीन परिस्थितियों में जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लोगों को प्रशिक्षित करना था।

खबर शेयर करेंWhatsAppX / Twitter
परिवहन विशेष समाचार पत्र

सड़क, परिवहन, सरकार, नागरिक अधिकार और देश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें।