मुख्य सामग्री पर जाएं
Sunday, 29 November 2026 • नई दिल्ली • राष्ट्रीय संस्करणRNI: DELHIN/2023/86499 | खबर खोजें
परिवहनविशेष

देश का ट्रांसपोर्ट दैनिक समाचार पत्र

बड़ी खबर
आदित्यपुर के उद्योगों को भी देना होगा होल्डिंग टैक्स: नगर निगम ने 70 उद्योगों को भेजा नोटिस, न चुकाने पर कटेगा पानी का कनेक्शनदिल्ली परिवहन विभाग में 6 बड़े उल्लंघन – फाइलों में सबूत कैद, जमीन पर कार्रवाई शून्यपीसीएस-2025 प्रारंभिक परीक्षा निरस्त होने पर युवाओं ने उठाई आवाज, एमएलसी आशुतोष सिन्हा के नेतृत्व में राज्यपाल को सौंपा गया ज्ञापनवाराणसी मे नमो घाट पर 28 नवम्बर से शुरू हुए ‘काशी तमिल संगमम् 5.0’ में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का आयोजनदैतारी-चंडीखोल राष्ट्रीय राजमार्ग पर लागू होगा IEMS, 1 दिसंबर से जारी होंगे ऑटोमेटिक ई-चालानबिना वैज्ञानिक जानकारी के चीनी और सोडियम का सेवन बंद करना या अत्यधिक कम करना भी स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।रक्त में सोडियम की कमी (Hyponatremia): मस्तिष्क, तंत्रिका तंत्र और मांसपेशियों के लिए एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौतीकम सोडियम वाला नमक (Low-Sodium Salt): बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल।
सभी खबरें ›
जनहित

खूंटी: उपायुक्त ने की अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर बैठक

27 November 2026, 9:55 pm2 मिनट पढ़ें

100 दिवसीय अभियान को लेकर कार्ययोजना पर चर्चा

खूंटी : अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस के अवसर पर उपायुक्त मो० जावेद हुसैन की अध्यक्षता में संबंधित विभागों एवं सहयोगी संस्थाओं के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल विवाह उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान चलाने, ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच बनाने तथा बच्चों के अधिकारों एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।

बैठक में 100 दिवसीय बाल विवाह उन्मूलन अभियान के तहत जिले के 300 गांवों तक पहुंच बनाने, ग्राम सभाओं के माध्यम से बाल विवाह मुक्त गांव का प्रस्ताव पारित कराने, किशोर-किशोरियों एवं महिला समूहों के साथ जागरूकता बैठक आयोजित करने, जनप्रतिनिधियों, धार्मिक नेताओं एवं समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ संवाद तथा ग्राम बाल संरक्षण समितियों को सक्रिय करने की योजना पर चर्चा हुई।

साथ ही बाल विवाह एवं बाल तस्करी के जोखिम वाले बच्चों की पहचान कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने, संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता संदेश प्रसारित करने तथा बच्चों को शिक्षा, छात्रवृत्ति एवं सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया गया। उपायुक्त ने महिला सशक्तिकरण एवं ड्रॉप आउट बच्चों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया, जिससे बाल विवाह को पूर्ण रूप से रोका जा सके।

उपायुक्त द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई गई तथा समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

खबर शेयर करेंWhatsAppX / Twitter
परिवहन विशेष समाचार पत्र

सड़क, परिवहन, सरकार, नागरिक अधिकार और देश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें।