मुख्य सामग्री पर जाएं
Sunday, 22 November 2026 • नई दिल्ली • राष्ट्रीय संस्करणRNI: DELHIN/2023/86499 | खबर खोजें
परिवहनविशेष

देश का ट्रांसपोर्ट दैनिक समाचार पत्र

बड़ी खबर
PMO में नौकरी के लिए सिर्फ IAS-IPS होना जरूरी नहीं – अर्थशास्त्र, कानून, टेक्नोलॉजी और रिसर्च के विशेषज्ञों के लिए भी खुला है दरवाजाबुराड़ी ATS पर ऑटो फिटनेस को लेकर टकराव – यूनियनों ने कहा मैन्युअली फिटनेस हो, आयुक्त ने कहा ATS पर ही होगी जांचरागी-नाचनी, भुला दिया गया सुपर अनाज फिर लौटा: कैल्शियम का खजाना, हड्डियों, खून और पाचन का सच्चा साथीमस्तिष्क की प्राकृतिक सफाई प्रणाली: अल्जाइमर के उपचार की दिशा में एक नया रास्ताआपके मस्तिष्क का नया विकास: न्यूरोप्लास्टिसिटी की अद्भुत शक्तिश्रीकृष्ण-अर्जुन संवाद / कलयुग की विडंबना: जीते जी इंसान की कदर नहीं, मरने के बाद आँसू बहाने वालों को श्रीकृष्ण की यह बात ज़रूर सुननी चाहिए!छठ महापर्व – आस्था का अनुपम उजासनहाय खाय के साथ धूमधाम से शुरू हुआ छठ महापर्व, कानपुर में पूजा के लिए तैयार 55 घाट
सभी खबरें ›
हरियाणा

एंटी स्मॉग गन और पानी के टैंकर से सड़कों पर हो रहा छिड़काव, धूल के प्रदूषण पर किया जा रहा नियंत्रण

झज्जर14 November 2026, 8:06 am3 मिनट पढ़ें
फोटो: परिवहन विशेष समाचार पत्र

झज्जर, 13 नवंबर। एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों के तहत शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने झज्जर, बहादुरगढ़ और बेरी में धूल के कणों को हवा में फैलने से रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। इसके अंतर्गत शहरों की प्रमुख सड़कों, सार्वजनिक स्थानों और धूल प्रभावित क्षेत्रों में एंटी स्मॉग गन तथा पानी के टैंकर के माध्यम से नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य सड़कों पर जमा धूल को नियंत्रित करना और वातावरण में उड़ने वाले धूल के कणों को कम करना है, ताकि नागरिकों को प्रदूषण से राहत मिल सके।

डीसी वर्षा खांगवाल ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के तीसरे चरण के सभी प्रावधानों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए केवल निर्देश जारी करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि धरातल पर नियमित निगरानी और प्रभावी कार्रवाई भी जरूरी है। इसी दिशा में नगर परिषद झज्जर, बहादुरगढ़ और नगर पालिका बेरी के माध्यम से सफाई एवं पानी के छिड़काव संबंधी गतिविधियों को गति दी जा रही है। वहीं रात्रि के समय नगर परिषद की पेट्रोलिंग टीमें प्रदूषण नियंत्रण को लेकर मॉनिटरिंग कर रही हैं। साथ ही निर्माण सम्बन्धी गतिविधियों पर रोक को लेकर प्रभावी रूप से कार्य जारी है।

प्रमुख सड़कों पर छिड़काव, धूल नियंत्रण पर विशेष जोर

डीसी ने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा शहरों की प्रमुख सड़कों पर पानी के टैंकरों से छिड़काव करवाया जा रहा है। वहीं, एंटी स्मॉग गन के माध्यम से भी पानी का छिड़काव कर धूल के कणों को हवा में फैलने से रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रदूषण की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों और अधिक धूल उड़ने वाले स्थानों पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके साथ ही सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जमा धूल और कचरे का उचित निस्तारण करने पर भी जोर दिया जा रहा है।

कचरा जलाने और निर्माण गतिविधियों पर रखें निगरानी

डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को खुले में कचरा एवं अन्य अपशिष्ट जलाने की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण एवं ध्वस्तीकरण से जुड़ी प्रतिबंधित गतिविधियों, स्टोन क्रशर और खनन कार्यों पर ग्रैप के प्रावधानों के अनुसार रोक सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा वाहनों से होने वाले प्रदूषण और फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर भी संबंधित विभाग लगातार निगरानी रखें।

वायु प्रदूषण पर नियंत्रण झज्जर प्रशासन की प्राथमिकता: डीसी

डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि वायु प्रदूषण पर नियंत्रण जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और निर्धारित दिशा-निर्देशों की गंभीरता से पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे खुले में कूड़ा-कचरा न जलाएं, अनावश्यक धूल फैलाने वाली गतिविधियों से बचें और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ हवा उपलब्ध करवाने के लिए प्रशासनिक प्रयासों के साथ नागरिकों का सहयोग भी बेहद जरूरी है।

यह खबर परिवहन विशेष समाचार पत्र के प्रिंट संस्करण (14 नवंबर 2026, पृष्ठ 4) में प्रकाशित हुई।

खबर शेयर करेंWhatsAppX / Twitter
परिवहन विशेष समाचार पत्र

सड़क, परिवहन, सरकार, नागरिक अधिकार और देश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें।