मुख्य सामग्री पर जाएं
Thursday, 26 November 2026 • नई दिल्ली • राष्ट्रीय संस्करणRNI: DELHIN/2023/86499 | खबर खोजें
परिवहनविशेष

देश का ट्रांसपोर्ट दैनिक समाचार पत्र

बड़ी खबर
खूँटी: विश्व विद्या मार्ग नवयुग पत्रकार महासंघ ने भगतसिंह चौक पर संविधान दिवस पर की परिचर्चासंविधान दिवस पर खूँटी समाहरणालय में उपायुक्त मो. जावेद हुसैन व पदाधिकारियों-कर्मियों ने पढ़ी प्रस्तावना, जताई संविधान के प्रति प्रतिबद्धताबाल विवाह मुक्त भारत अभियान: उकलाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस, 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस पर गांव-गांव होंगे जागरूकता कार्यक्रमघटती जन्म दर: केवल प्रजनन उपचार ही समाधान नहीं, सस्ते आवास और आर्थिक सुरक्षा भी जरूरीपत्रकारिता को केवल कृत्रिम बुद्धिमत्ता नहीं, मानवीय समझ की भी आवश्यकता: AI से आगे है पत्रकारिता का भविष्यशादियों के कारोबार में अब वेडिंग कोच की दस्तक: विवाह की तैयारियों से रिश्तों की समझ तक बदल रही शादी की दुनियाकुर्सी पर ज्यादा समय, शरीर में बढ़ता शुगर का जोखिम: हर 30–60 मिनट में उठकर टहलना जरूरीनारी संघर्ष से सफलता तक: अपनी उड़ान से नई कहानी लिखती महिलाएं
सभी खबरें ›
झारखंड

झारखंड विधानसभा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने का प्रस्ताव पारित, SIR और MMDR पर तीखी बहस

26 November 2026, 3:00 pm3 मिनट पढ़ें
झारखंड विधानसभा ज्ञानेश कुमार प्रस्ताव - झारखंड विधानसभा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने का प्रस्ताव
झारखंड विधानसभा भवन, रांची।

कार्तिक कुमार परिच्छा, स्टेट हेड झारखंड

रांची: झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र में वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के विरोधी उग्रवादी भी थे और लोकतांत्रिक व्यवस्था के विरोधी भारत निर्वाचन आयोग भी है. संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने का प्रस्ताव सदन में दिया. सदन में पारित प्रस्ताव हुआ. इसके साथ ही स्पीकर ने सदन की कार्यवाही गुरुवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

विशेष चर्चा के दौरान सदन में सरकार का उत्तर शुरू हो गयी है. संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर सदन को संबोधित कर रहे थे . उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस विशेष सत्र को राजनीतिक रुप देने का काम किया. एमएमडीआर और एसआईआर झारखंड में भाजपा को मटियामेट करने के लिए काफी है. दिल्ली नहीं यह झारखंड है. संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि झारखंड के चार गांव चलें ज्ञानेश कुमार, उन गांव में रहनेवाले आदिवासी, दलित पिछड़ों का यदि जन्म प्रमाण मिल जाएगा तो मैं इस्तीफा दे दूंगा नहीं तो ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें. नेता प्रतिपक्ष के द्वारा 14 लाख घुसपैठिए का नाम काटे जाने पर राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि ये घुसपैठिए नहीं बल्कि ये आदिवासी, दलित और पिछड़े हैं.

सदन में बीजेपी के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल का संबोधन. एसआईआर पर नवीन जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने मिशन में कामयाब हो गई और मुख्यमंत्री को मनाकर दो दिनों का विशेष सत्र बुलवाने में सफल हो गई. साल 2024 में जो सत्तापक्ष के विधायक चुनाव जीतकर आए हैं वो क्या फर्जी ईवीएम से जीते हैं.जहां बीजेपी जीतेगा वहां का ईवीएम खराब और जहां कांग्रेस जीतेगा वहां सही है. कांग्रेस बंगलादेशी को वोटर बनाना चाहती है.झारखंड में जो भी काम करने आते हैं वो मुर्शिदाबाद से आते हैं. महिला सुरक्षा पर विशेष सत्र बुलाया जाता तो अच्छा रहता. देश में अराजकता का माहौल बनाना चाहते हैं.

सदन में कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि एसआईआर का ड्रामा प्रधानमंत्री के झूठ को ढक जाए. एसआईआर के नाम पर गरीबों का नाम काटा जा रहा है. विपक्ष एसआईआर पर बहस नहीं करना चाहता. घुसपैठिए के नाम पर हिन्दू मुसलमान को बांटने का काम भाजपा करना चाहती है

झारखंड विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र पर, झारखंड बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि, “जेएमएम इसलिए इतनी परेशान है क्योंकि एसआईआर प्रक्रिया के जरिए बांग्लादेश से आए घुसपैठियों के नाम हटाए जा रहे हैं. अगर आप झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र की जनसांख्यिकी (डेमोग्राफिक्स) को देखें, जो बांग्लादेश के बिल्कुल करीब है, तो वहां आदिवासी आबादी में 16% की कमी आई है, जबकि मुस्लिम आबादी में 14% की अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है. ये लोग घुसपैठिए थे; फिर भी, कांग्रेस और जेएमएम के नेतृत्व वाली सरकारों ने इन्हें पहचान पत्र और वोट देने का अधिकार दे दिया, जिससे इन्हें नागरिक बनने की अपनी अवैध कोशिश में मदद मिली। अब, इनके नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं. चूंकि ये लोग जेएमएम और कांग्रेस के लिए एक तरह से ‘वोट बैंक’ बन गए हैं, इसलिए ये पार्टियां बहुत परेशान हैं… सुप्रीम कोर्ट पहले ही एसआईआर प्रक्रिया को सही ठहरा चुका है।

खबर शेयर करेंWhatsAppX / Twitter
परिवहन विशेष समाचार पत्र

सड़क, परिवहन, सरकार, नागरिक अधिकार और देश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें।