मुख्य सामग्री पर जाएं
Thursday, 26 November 2026 • नई दिल्ली • राष्ट्रीय संस्करणRNI: DELHIN/2023/86499 | खबर खोजें
परिवहनविशेष

देश का ट्रांसपोर्ट दैनिक समाचार पत्र

बड़ी खबर
खूँटी: विश्व विद्या मार्ग नवयुग पत्रकार महासंघ ने भगतसिंह चौक पर संविधान दिवस पर की परिचर्चासंविधान दिवस पर खूँटी समाहरणालय में उपायुक्त मो. जावेद हुसैन व पदाधिकारियों-कर्मियों ने पढ़ी प्रस्तावना, जताई संविधान के प्रति प्रतिबद्धताबाल विवाह मुक्त भारत अभियान: उकलाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस, 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस पर गांव-गांव होंगे जागरूकता कार्यक्रमघटती जन्म दर: केवल प्रजनन उपचार ही समाधान नहीं, सस्ते आवास और आर्थिक सुरक्षा भी जरूरीपत्रकारिता को केवल कृत्रिम बुद्धिमत्ता नहीं, मानवीय समझ की भी आवश्यकता: AI से आगे है पत्रकारिता का भविष्यशादियों के कारोबार में अब वेडिंग कोच की दस्तक: विवाह की तैयारियों से रिश्तों की समझ तक बदल रही शादी की दुनियाकुर्सी पर ज्यादा समय, शरीर में बढ़ता शुगर का जोखिम: हर 30–60 मिनट में उठकर टहलना जरूरीनारी संघर्ष से सफलता तक: अपनी उड़ान से नई कहानी लिखती महिलाएं
सभी खबरें ›
जनहित

झज्जर समाधान शिविर: डीसी वर्षा खांगवाल ने सुनीं जनसमस्याएं, परिवार पहचान पत्र व पेंशन मामलों के समयबद्ध निपटारे के निर्देश

26 November 2026, 2:59 pm3 मिनट पढ़ें
झज्जर समाधान शिविर - झज्जर समाधान शिविर: डीसी वर्षा खांगवाल ने सुनीं जनसमस्याएं, परिवार पहचान पत्र व
झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में गुरुवार को आयोजित समाधान शिविर के दौरान जनसुनवाई करती डीसी वर्षा खांगवाल।

झज्जर, 26 नवंबर। आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी सजगता व गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है। जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर नागरिकों की समस्याओं के निवारण के लिए प्रभावी मंच साबित हो रहे हैं। यह बात डीसी वर्षा खांगवाल ने गुरुवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में जनसुनवाई के दौरान कही। उन्होंने शिविर में पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

लंबित शिकायतों का आपसी समन्वय से समाधान करें अधिकारी

डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों की लगातार निगरानी की जा रही है। अब तक प्राप्त अधिकांश शिकायतों का समाधान किया जा चुका है, जबकि लंबित शिकायतों के निपटारे के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों को केवल दर्ज करने तक सीमित न रखें, बल्कि उनके समाधान की प्रक्रिया पर भी नियमित नजर रखें।

अंत्योदय की भावना के साथ जनसेवा को प्राथमिकता दे रही सरकार

डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को आयोजित होने वाले समाधान शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरल और प्रभावी माध्यम उपलब्ध करवाना है। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर उपस्थित रहते हैं, जिससे नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार अंत्योदय की भावना के साथ जनसेवा को प्राथमिकता दे रही है। मुख्यमंत्री की सोच के अनुरूप प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक नागरिक की समस्या को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना जाए तथा उसका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।

नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी समाधान करना ही उद्देश्य

डीसी ने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य केवल शिकायतों को सुनना नहीं, बल्कि नागरिकों को प्रभावी समाधान उपलब्ध करवाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए निर्धारित समय में कार्रवाई पूरी करें।

परिवार पहचान पत्र और पेंशन से जुड़े मामले पहुंचे

समाधान शिविर में नागरिक परिवार पहचान पत्र, आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित समस्याएं लेकर पहुंचे। इसके अलावा पुलिस विभाग से जुड़े मामलों को भी नागरिकों ने अधिकारियों के समक्ष रखा। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक मामले की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कई मामलों में मौके पर ही आवश्यक समाधान सुनिश्चित किया गया।

यह अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, सीईओ जिला परिषद मनीष, डीडीपीओ निशा तंवर, पीडब्ल्यूडी विभाग से एक्सईएन सुमित कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

खबर शेयर करेंWhatsAppX / Twitter
परिवहन विशेष समाचार पत्र

सड़क, परिवहन, सरकार, नागरिक अधिकार और देश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें।