मुख्य सामग्री पर जाएं
Thursday, 26 November 2026 • नई दिल्ली • राष्ट्रीय संस्करणRNI: DELHIN/2023/86499 | खबर खोजें
परिवहनविशेष

देश का ट्रांसपोर्ट दैनिक समाचार पत्र

बड़ी खबर
खूँटी: विश्व विद्या मार्ग नवयुग पत्रकार महासंघ ने भगतसिंह चौक पर संविधान दिवस पर की परिचर्चासंविधान दिवस पर खूँटी समाहरणालय में उपायुक्त मो. जावेद हुसैन व पदाधिकारियों-कर्मियों ने पढ़ी प्रस्तावना, जताई संविधान के प्रति प्रतिबद्धताबाल विवाह मुक्त भारत अभियान: उकलाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस, 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस पर गांव-गांव होंगे जागरूकता कार्यक्रमघटती जन्म दर: केवल प्रजनन उपचार ही समाधान नहीं, सस्ते आवास और आर्थिक सुरक्षा भी जरूरीपत्रकारिता को केवल कृत्रिम बुद्धिमत्ता नहीं, मानवीय समझ की भी आवश्यकता: AI से आगे है पत्रकारिता का भविष्यशादियों के कारोबार में अब वेडिंग कोच की दस्तक: विवाह की तैयारियों से रिश्तों की समझ तक बदल रही शादी की दुनियाकुर्सी पर ज्यादा समय, शरीर में बढ़ता शुगर का जोखिम: हर 30–60 मिनट में उठकर टहलना जरूरीनारी संघर्ष से सफलता तक: अपनी उड़ान से नई कहानी लिखती महिलाएं
सभी खबरें ›
राष्ट्रीय

संविधान दिवस 26 नवंबर: लोकतांत्रिक अधिकारों और मताधिकार की रक्षा का संकल्प लें, कोई पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे

25 November 2026, 3:20 pm3 मिनट पढ़ें
संविधान दिवस - संविधान दिवस 26 नवंबर: लोकतांत्रिक अधिकारों और मताधिकार की रक्षा का संकल्प लें,
हरिशंकर, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद

26 नवंबर संविधान दिवस केवल संविधान को याद करने का दिन नहीं, बल्कि उसके मूल्यों, लोकतां

त्रिक अधिकारों और नागरिक स्वतंत्रताओं की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर है। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था, जो 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ। हमारा संविधान प्रत्येक नागरिक को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का अधिकार प्रदान करता है। यह एक लोकतांत्रिक और समतामूलक समाज के निर्माण का आधार है।

भारतीय लोकतंत्र की मजबूती इस बात में है कि प्रत्येक नागरिक को बिना किसी भेदभाव के अपने प्रतिनिधि चुनने का समान अधिकार प्राप्त हो। संविधान के अनुच्छेद 326 के तहत वयस्क मताधिकार की व्यवस्था इसी भावना को सुनिश्चित करती है। वोट देने का अधिकार केवल सरकार चुनने का माध्यम नहीं, बल्कि आम नागरिक की आवाज और राजनीतिक भागीदारी का प्रतीक है। लेकिन आज मताधिकार को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। हाल के दिनों में दिल्ली सहित विभिन्न स्थानों पर मतदाता सूची से नाम कटने की शिकायतों और आशंकाओं को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शन लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचन तंत्र के प्रति लोगों का बढ़ता असंतोष भी इसी का संकेत है। यह समझना जरूरी है कि मतदाता सूची में नाम दर्ज होना मतदान के अधिकार के इस्तेमाल की पहली शर्त है। किसी पात्र नागरिक का नाम सूची से गायब होने पर वह मतदान से वंचित हो सकता है। इसलिए निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह तरीके से हो। किसी भी योग्य नागरिक का नाम उचित प्रक्रिया के बिना नहीं हटाया जाना चाहिए। इस संविधान दिवस पर राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, ट्रेड यूनियनों, कर्मचारी संगठनों, छात्र-युवा समूहों और नागरिक समाज को मिलकर व्यापक जनजागरण अभियान चलाना चाहिए। मोहल्लों, गांवों, श्रमिक बस्तियों और शिक्षण संस्थानों में लोगों को अपने मतदाता पहचान पत्र तथा मतदाता सूची में दर्ज विवरण की जांच के लिए प्रेरित किया जाए। जिन पात्र नागरिकों के नाम सूची में नहीं हैं, उन्हें नाम जुड़वाने और त्रुटियों में संशोधन कराने में सहायता दी जाए।

विशेष रूप से मजदूरों, गरीबों, महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों और प्रवासी श्रमिकों तक इस अभियान को पहुंचाना जरूरी है, ताकि जानकारी के अभाव में कोई भी व्यक्ति अपने मताधिकार से वंचित न रहे। लोकतंत्र केवल चुनाव कराने से मजबूत नहीं होता, बल्कि प्रत्येक नागरिक की स्वतंत्र और निष्पक्ष भागीदारी से मजबूत होता है। संविधान ने हमें अधिकार दिए हैं और उनकी रक्षा करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। आइए, 26 नवंबर को संकल्प लें कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे, किसी का वोट न कटे और प्रत्येक व्यक्ति को अपनी पसंद का प्रतिनिधि चुनने का समान अवसर मिले। संविधान की रक्षा और मताधिकार की सुरक्षा ही संविधान दिवस मनाने का वास्तविक उद्देश्य है। अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक बनें, दूसरों को जागरूक करें और वोट के अधिकार की रक्षा के लिए संगठित जन अभियान चलाए।

हरिशंकर,वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद

खबर शेयर करेंWhatsAppX / Twitter
परिवहन विशेष समाचार पत्र

सड़क, परिवहन, सरकार, नागरिक अधिकार और देश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें।