कार्तिक कुमार परिच्छा, स्टेट हेड झारखंड
रांची, बीआर चोपड़ा के चर्चित धारावाहिक महाभारत में ‘अर्जुन’ का किरदार निभाने वाले फिरोज खान को यूंही खास भूमिका नहीं मिली थी, बल्कि 23 हजार धुरंधर कलाकारों के बीच उनका चयन हुआ था. उन्होंने बताया कि ना घर में फिल्मी माहौल था और ना ही हिन्दी में पकड़ थी, बाबजूद इसके उन्होंने महाभारत जैसे चर्चित धारावाहिक में ‘अर्जुन’ का किरदार निभाकर, जो सोहरत हासिल की है, वह उनके जीवन में महान बन गई. बातचीत में अपने किरदार से जुड़े अनुभव साझा किए. दरअसल, अपने मित्र की शादी समारोह में शामिल होने रांची पहुंचे महाभारत के ‘अर्जुन’ फिरोज खान को रांची इतना भा रहा है कि अपनी शेष जिंदगी यहीं बिताने तक की इच्छा उन्होंने जता डाली. उन्होंने रांची के लोगों का मित्रवत व्यवहार के लिए सलाम करते हुए, यहां के क्लाइमेट की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि यहां की आब ओ हवा बहुत ही सुंदर है.
यहां के लोगों का मित्रवत संबंध, सभ्यता और संस्कृति बहुत ही अच्छी है. मैं बहुत जगह जाता हूं, ऐसा नहीं मिलता. महेंद्र सिंह धोनी के फैन फिरोज खान ने इस दौरान माही की जमकर तारीफ की. ‘माही’ से मिलने उनके घर गए महाभारत के अर्जुन को तकलीफ इस बात की है कि महेंद्र सिंह धोनी के चेन्नई में होने के कारण उनकी मुलाकात नहीं हो पाई.
उन्होंने ‘माही’ के आईपीएल से संन्यास लेने पर दुख जताते हुए पुर्नविचार करने की अपील की. उन्होंने कहा कि रांची की सबसे बड़ी पूंजी मित्रता है और यहां लगातार विकास हो रहा है. मैं कल रात रांची शहर के लालपुर इलाके में गया था, जहां बड़े-बड़े मॉल बने हैं और यह व्यवसाय का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है. उन्होंने कहा कि इसकी तुलना मुंबई और कोलकाता से नहीं कर सकते हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि यहां के लोगों का जो व्यवहार है, वह बहुत मजा आता है
घर में कोई फिल्मी माहौल नहीं होने के बाबजूद बीआर चोपड़ा का चर्चित धारावाहिक महाभारत में अर्जुन का सफल किरदार निभाने वाले फिरोज खान ऑक्सफोर्ड से पढ़ाई की और उन्हें बचपन से बॉक्सिंग का शौक था. फिरोज खान के पिता मुंबई के एडिशनल कमिश्नर पुलिस क्राइम ब्रांच थे और इनके खानदान में कोई उस समय फिल्मों में नहीं था.
अपनी आपबीती बताते हुए फिरोज खान बताते हैं कि वह बचपन से रोबस्ट स्वभाव के थे और डर नाम की कोई चीज नहीं थी, इसलिए स्कूल कॉलेज में भी जब स्टेज पर मैं जाता था तो मैं बढ़िया से से कर लेता था, लेकिन इसे मैं कभी भी करियर के रूप में बनाने की इच्छा नहीं रखी.
ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास रखने वाले फिरोज खान कहते हैं कि हम कुछ भी नहीं कर सकते, यह हमें दावे के साथ कह सकता हूं, क्योंकि मेरे साथ जो कुछ भी हुआ है, वह इसे प्रमाणित है.



