मुख्य सामग्री पर जाएं
Sunday, 22 November 2026 • नई दिल्ली • राष्ट्रीय संस्करणRNI: DELHIN/2023/86499 | खबर खोजें
परिवहनविशेष

देश का ट्रांसपोर्ट दैनिक समाचार पत्र

बड़ी खबर
PMO में नौकरी के लिए सिर्फ IAS-IPS होना जरूरी नहीं – अर्थशास्त्र, कानून, टेक्नोलॉजी और रिसर्च के विशेषज्ञों के लिए भी खुला है दरवाजाबुराड़ी ATS पर ऑटो फिटनेस को लेकर टकराव – यूनियनों ने कहा मैन्युअली फिटनेस हो, आयुक्त ने कहा ATS पर ही होगी जांचरागी-नाचनी, भुला दिया गया सुपर अनाज फिर लौटा: कैल्शियम का खजाना, हड्डियों, खून और पाचन का सच्चा साथीमस्तिष्क की प्राकृतिक सफाई प्रणाली: अल्जाइमर के उपचार की दिशा में एक नया रास्ताआपके मस्तिष्क का नया विकास: न्यूरोप्लास्टिसिटी की अद्भुत शक्तिश्रीकृष्ण-अर्जुन संवाद / कलयुग की विडंबना: जीते जी इंसान की कदर नहीं, मरने के बाद आँसू बहाने वालों को श्रीकृष्ण की यह बात ज़रूर सुननी चाहिए!छठ महापर्व – आस्था का अनुपम उजासनहाय खाय के साथ धूमधाम से शुरू हुआ छठ महापर्व, कानपुर में पूजा के लिए तैयार 55 घाट
सभी खबरें ›
परिवहन

शराब पीकर ‘आम बस’ चला रहे थे ड्राइवर, 95 के खिलाफ CRUT ने की कड़ी कार्रवाई

भुवनेश्वर14 November 2026, 6:21 am3 मिनट पढ़ें
फोटो: परिवहन विशेष समाचार पत्र

भुवनेश्वर। राजधानी भुवनेश्वर में यात्रियों की सुरक्षा और उनकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। जिस ‘आम बस’ सेवा पर भरोसा कर प्रतिदिन लाखों लोग सफर करते हैं, उसी बस का स्टीयरिंग शराब के नशे में धुत चालक संभाल रहे थे। यह खुलासा पिछले कुछ महीनों के दौरान राजधानी क्षेत्र शहरी परिवहन (CRUT) की ओर से की गई कार्रवाई से हुआ है। शराब पीकर बस चलाने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए CRUT ने कड़ा कदम उठाया है। इस मामले में कुल 95 बस कैप्टन (ड्राइवरों) के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

गौरतलब है कि आम बसों को लेकर लगातार दुर्घटनाओं और लापरवाही की शिकायतें सामने आती रही हैं। कहीं बस की चपेट में आने से लोगों की जान चली गई तो कहीं लोगों को घसीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस जांच के दौरान कई मामलों में चालकों के शराब के नशे में बस चलाने की बात सामने आई थी।

रोज तीन बार ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट

शिकायतों और आम लोगों के बढ़ते आक्रोश के बाद CRUT ने बस चालकों पर नियंत्रण रखने के लिए सख्त कदम उठाने शुरू किए। इसके तहत सभी बस डिपो में चालकों के लिए प्रतिदिन तीन बार अनिवार्य ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट की व्यवस्था की गई। पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इन परीक्षणों के परिणाम CRUT की आधिकारिक वेबसाइट पर भी सार्वजनिक किए जा रहे हैं।

CRUT के अनुसार, नवंबर 2024 से अब तक कुल 4.28 लाख से अधिक ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट किए जा चुके हैं। इस दौरान शराब पीकर बस चलाने के आरोप में 95 आम बस कैप्टनों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। इनमें ड्यूटी शुरू करने से पहले शराब के सेवन के आरोप में पकड़े गए 69 बस कैप्टनों को तीन महीने के लिए निलंबित किया गया है।

वहीं, ड्यूटी के दौरान शराब पीकर बस चलाते हुए पकड़े गए 26 चालकों को संबंधित बस ऑपरेटरों ने तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। इसके अलावा, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) की ओर से इन 26 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द कर दिए गए हैं। CRUT की इस कार्रवाई से आम बस सेवा में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

यह खबर परिवहन विशेष समाचार पत्र के प्रिंट संस्करण (14 नवंबर 2026, पृष्ठ 8) में प्रकाशित हुई।

खबर शेयर करेंWhatsAppX / Twitter
परिवहन विशेष समाचार पत्र

सड़क, परिवहन, सरकार, नागरिक अधिकार और देश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें।