मुख्य सामग्री पर जाएं
Saturday, 21 November 2026 • नई दिल्ली • राष्ट्रीय संस्करणRNI: DELHIN/2023/86499 | खबर खोजें
परिवहनविशेष

देश का ट्रांसपोर्ट दैनिक समाचार पत्र

बड़ी खबर
PMO में नौकरी के लिए सिर्फ IAS-IPS होना जरूरी नहीं – अर्थशास्त्र, कानून, टेक्नोलॉजी और रिसर्च के विशेषज्ञों के लिए भी खुला है दरवाजाबुराड़ी ATS पर ऑटो फिटनेस को लेकर टकराव – यूनियनों ने कहा मैन्युअली फिटनेस हो, आयुक्त ने कहा ATS पर ही होगी जांचरागी-नाचनी, भुला दिया गया सुपर अनाज फिर लौटा: कैल्शियम का खजाना, हड्डियों, खून और पाचन का सच्चा साथीमस्तिष्क की प्राकृतिक सफाई प्रणाली: अल्जाइमर के उपचार की दिशा में एक नया रास्ताआपके मस्तिष्क का नया विकास: न्यूरोप्लास्टिसिटी की अद्भुत शक्तिश्रीकृष्ण-अर्जुन संवाद / कलयुग की विडंबना: जीते जी इंसान की कदर नहीं, मरने के बाद आँसू बहाने वालों को श्रीकृष्ण की यह बात ज़रूर सुननी चाहिए!छठ महापर्व – आस्था का अनुपम उजासनहाय खाय के साथ धूमधाम से शुरू हुआ छठ महापर्व, कानपुर में पूजा के लिए तैयार 55 घाट
सभी खबरें ›
उत्तर प्रदेश

बुद्धा पार्क के विकास एवं सौंदर्यीकरण को लेकर भारतीय जाटव समाज ने उठाए महत्वपूर्ण मुद्दे, नगर निगम अधिकारियों के साथ हुई बैठक

आगरा14 November 2026, 6:49 am3 मिनट पढ़ें
फोटो: परिवहन विशेष समाचार पत्र

आगरा। कालिंदी विहार स्थित निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय बुद्धा पार्क के विकास, रखरखाव एवं सौंदर्यीकरण को लेकर गुरुवार, 13 नवंबर को भारतीय जाटव समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सिंह एवं सहायक नगर आयुक्त श्रद्धा पांडेय के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने बुद्धा पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान पार्क में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की स्थिति देखी गई तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए।

निरीक्षण के उपरांत सहायक नगर आयुक्त श्रद्धा पाण्डेय की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय में अधिकारियों एवं भारतीय जाटव समाज के प्रतिनिधियों के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में पार्क के निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने, गुणवत्ता बनाए रखने तथा वित्तीय वर्ष के भीतर परियोजना का हस्तांतरण सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा हुई।

बैठक में बताया गया कि स्वीकृत डीपीआर के अनुसार दिसंबर माह तक प्रस्तावित कार्यों और अब तक हुई प्रगति का तुलनात्मक विवरण तैयार कर नगर आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया जाए, ताकि शेष कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा कराया जा सके।

मरम्मत और सुविधाओं पर निर्देश

निरीक्षण के दौरान कालिंदी विहार पश्चिमी गेट की क्षतिग्रस्त स्थिति सामने आई। इस पर गेट एवं बाउंड्रीवाल की तत्काल मरम्मत कराने, पार्क में उगी अनावश्यक झाड़ियों की कटाई-छंटाई, साफ-सफाई तथा क्षतिग्रस्त टाइल्स को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही भगवान बुद्ध के सांची द्वार पर लगे पत्थरों को तकनीकी मानकों के अनुरूप व्यवस्थित ढंग से स्थापित कराने पर भी जोर दिया गया।

भारतीय जाटव समाज के प्रतिनिधियों ने सुझाव दिया कि पार्क में उपयुक्त स्थान पर उच्च क्षमता की दूरबीन स्थापित कराई जाए, जिससे यहां आने वाले नागरिक एवं पर्यटक ताजमहल के मनमोहक दृश्य का अवलोकन कर सकें। इसके अतिरिक्त वर्षा जल निकासी की समुचित व्यवस्था, नालियों एवं ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण तथा जलभराव वाले स्थानों पर मिट्टी का भराव कराने की मांग भी रखी गई।

बैठक में भारतीय जाटव समाज के योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से पार्क परिसर में एक स्मृति शिलापट्ट स्थापित कराने तथा उस पर भारतीय जाटव समाज संस्था का नाम अंकित कराने का सुझाव दिया गया। वहीं पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए साल, सागौन, नीम एवं बोधिवृक्ष सहित अन्य पौधे लगाने और भगवान बुद्ध के शांति, अहिंसा, समानता एवं सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पंचशील फ्लैग लगाने का प्रस्ताव भी रखा गया।

भारतीय जाटव समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने कहा कि बुद्धा पार्क केवल आगरा ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया में भगवान तथागत बुद्ध के विचारों, शांति, करुणा और समानता के संदेश को प्रसारित करने का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। पार्क का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा हो और यहां आने वाले प्रत्येक नागरिक एवं पर्यटक को बेहतर सुविधाएं मिलें, इसके लिए समाज निरंतर सहयोग और प्रयास करता रहेगा।

बैठक में नगर निगम के सहायक अभियंता निर्माण जीवेक, हरिओम सिंह, एसएफएआई सुरेश यादव, भारतीय जाटव समाज के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह तथा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के सेवानिवृत्त सहायक अधीक्षण उद्यानविद् आर.आर.पी. सिन्हा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के अंत में नगर निगम अधिकारियों एवं संस्था के प्रतिनिधियों ने आपसी सहमति से सभी प्रस्तावों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए बुद्धा पार्क के निर्माण एवं विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्णय लिया।

यह खबर परिवहन विशेष समाचार पत्र के प्रिंट संस्करण (14 नवंबर 2026, पृष्ठ 7) में प्रकाशित हुई।

खबर शेयर करेंWhatsAppX / Twitter
परिवहन विशेष समाचार पत्र

सड़क, परिवहन, सरकार, नागरिक अधिकार और देश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें।