मुख्य सामग्री पर जाएं
Wednesday, 25 November 2026 • नई दिल्ली • राष्ट्रीय संस्करणRNI: DELHIN/2023/86499 | खबर खोजें
परिवहनविशेष

देश का ट्रांसपोर्ट दैनिक समाचार पत्र

बड़ी खबर
भुवनेश्वर की सड़कों पर जानलेवा गड्ढे: जनपथ पर हादसे में गर्भवती घायल, पांच साल में ओडिशा में 425 मौतेंभुवनेश्वर-पिपिली में बर्खास्त बिजली कर्मचारी हाईटेंशन टावरों पर चढ़े, 55 दिन से धरना और 23 दिन से अनशनज्यादा नमक खाने की आदत सेहत के लिए खतरनाक: हाई BP, हृदय और किडनी रोग का बढ़ता खतरासंस्कारों की कसौटी पर केवल स्त्री ही क्यों? परिवार में बराबरी की शुरुआत घर सेमधुमेह लंबी उम्र की राह में बाधा नहीं: स्वस्थ जीवन के लिए अपनाएं ABCD मंत्रनशे का खुमार, हाशिये पर परिवार: बोतलों में डूबता बचपन और बिखरता भविष्यमदुरै तिरुपरंकुंद्रम दीपथून विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी क्यों नहीं जला दीप, अब अवमानना याचिका पर निगाहेंबारामूला: 2वीं वाहिनी एसएसबी पट्टन ने 115 युवाओं को दी डिजिटल व कौशल शिक्षा, प्रशिक्षुओं को बांटे प्रमाणपत्र
सभी खबरें ›
स्वास्थ्य

बहादुरगढ़: ड्रेन में केमिकलयुक्त पानी छोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, KCB, मुंगेशपुर व ड्रेन नंबर 8 की होगी निगरानी

25 November 2026, 2:10 pm3 मिनट पढ़ें
बहादुरगढ़ जल प्रदूषण - बहादुरगढ़: ड्रेन में केमिकलयुक्त पानी छोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, KCB, मुंगेश
बहादुरगढ़ में अधिकारियों की बैठक में जल प्रदूषण नियंत्रण को लेकर निर्देश देती डीसी वर्षा खांगवाल।

बहादुरगढ़, 25 नवंबर। जिला प्रशासन आमजन को स्वच्छ वातावरण मुहैया कराने की दिशा में सक्रियता से कदम बढ़ा रहा है। वायु प्रदूषण रोकथाम के साथ ही जल प्रदूषण नियंत्रण पर भी प्रशासन पूरी सजगता से कार्य कर रहा है। डीसी वर्षा खांगवाल ने यह जानकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस में रोहतक मंडल आयुक्त मोनिका मलिक के साथ साझा की। डीसी ने नगर परिषद परिसर में अधिकारियों की बैठक में बताया कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए उठाए जा रहे हर पहलू पर गंभीरता से मॉनिटरिंग सुनिश्चित रहे।

डीसी ने कहा कि झज्जर जिला की सीमा से गुजरने वाली ड्रेन में केमिकलयुक्त और सीवरेज का दूषित पानी छोड़ने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारी नियमित निगरानी सुनिश्चित भी करें और नियमों का उल्लंघन करने वाले औद्योगिक संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि दूषित पानी की निकासी से यमुना नदी प्रदूषित होने की आशंका बनी रहती है, जिसे रोकने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

बहादुरगढ़ जल प्रदूषण
बहादुरगढ़ में अधिकारियों की बैठक में जल प्रदूषण नियंत्रण को लेकर निर्देश देती डीसी वर्षा खांगवाल।

डीसी ने कहा कि कई बार सेप्टिक टैंकर के माध्यम से भी गंदा पानी नालों और ड्रेन में छोड़े जाने की शिकायतें सामने आती हैं। ऐसे मामलों की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला से गुजरने वाली मुंगेशपुर ड्रेन, ड्रेन नंबर आठ और केसीबी ड्रेन में केमिकल युक्त दूषित पानी छोड़ने की किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ड्रेनों के माध्यम से यह दूषित पानी यमुना नदी तक पहुंचता है, जिससे जल प्रदूषण का खतरा बढ़ जाता है। पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ना भी चिंता का विषय है।

औद्योगिक इकाइयों की नियमित जांच के निर्देश

डीसी वर्षा खांगवाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन औद्योगिक इकाइयों में दूषित पानी के शोधन के लिए कॉमन ट्रीटमेंट प्लांट (सीटीपी) की व्यवस्था नहीं है, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले पानी की नियमित जांच की जाए और यदि किसी फैक्ट्री का दूषित पानी ड्रेन में पहुंचता पाया जाता है, तो संबंधित इकाई को नियमानुसार नोटिस जारी कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (सीटीपी) की भी जांच की जाए, ताकि दूषित पानी का उचित शोधन सुनिश्चित हो सके।

कसार लिंक ड्रेन के सभी पॉइंट की जांच हो सुनिश्चित

डीसी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कसार लिंक ड्रेन के सभी पॉइंट की जांच करने और नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ड्रेनों में गंदे पानी की निकासी रोकने के लिए सभी संबंधित विभाग जिम्मेदारी से कार्य करें। प्रदूषण नियंत्रण के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारियों और संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी इकाई से बिना उचित शोधन के दूषित पानी बाहर न निकले।

यह रहे मौजूद

बैठक में नगर परिषद बहादुरगढ़ की चेयरपर्सन सरोज राठी, एडीसी जगनिवास, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. सुनील श्योराण, जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन अमन मोर, ईओ संजय रोहिल्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

खबर शेयर करेंWhatsAppX / Twitter
परिवहन विशेष समाचार पत्र

सड़क, परिवहन, सरकार, नागरिक अधिकार और देश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें।