मुख्य सामग्री पर जाएं
Friday, 27 November 2026 • नई दिल्ली • राष्ट्रीय संस्करणRNI: DELHIN/2023/86499 | खबर खोजें
परिवहनविशेष

देश का ट्रांसपोर्ट दैनिक समाचार पत्र

बड़ी खबर
वाराणसी: लोकतंत्र के संकट, सामाजिक न्याय, रोजगार और राजनीतिक विकल्प पर होगा मंथनदिल्ली में प्रदूषण मुक्ति तभी संभव, जब सजा जनता से पहले सरकारी विभागों के आला अधिकारियों को मिलेदिल्ली में ई-रिक्शा निर्माताओं द्वारा बेचे जा रहे वाहन टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के अनुसार नहीं, कौन है जिम्मेदार?बिना गिरवी 20 लाख तक का लोन? सरकार बनी आपकी गारंटी – मुद्रा और स्टैंड-अप इंडिया में 5 साल का बड़ा फैसला15 साल के लंबे इंतजार के बाद बकाया भुगतान पर फिर संकट, 370 पूर्व कर्मचारियों ने मांगी पुलिस सुरक्षास्वास्थ्य चर्चा: मूड स्विंग्स के लक्षण और प्रबंधन पर डॉ. रूप कुमार बनर्जी का विशेष लेखगोरखपुर: वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल में स्पर्धा-9 का दूसरा दिन सम्पन्न, एथलेटिक्स से क्रिकेट तक दिखा दमखमधरना आपका अधिकार, लेकिन बाजार बंद करना किसका अधिकार?
सभी खबरें ›
झारखंड

खूंटी: उपायुक्त जावेद हुसैन ने की आईटीडीए व कल्याण योजनाओं की समीक्षा, प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के 13,171 आवेदन स्वीकृत

25 November 2026, 3:32 pm1 मिनट पढ़ें
खूंटी प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति - खूंटी: उपायुक्त जावेद हुसैन ने की आईटीडीए व कल्याण योजनाओं की समीक्षा, प्री-मैट्
समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक, खूंटी।

खूंटी, 25 नवंबर।

समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मो० जावेद हुसैन की अध्यक्षता में आईटीडीए एवं कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं तथा प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA-JGUA) के तहत संचालित TMMC योजना को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा, सहयोग विलेज के बच्चों का नामांकन आवासीय विद्यालयों में कराने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।

वहीं, प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत ई-कल्याण पोर्टल पर प्राप्त 13,171 नए आवेदनों का संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों द्वारा भौतिक सत्यापन के उपरांत अनुमोदन किया गया। समिति द्वारा सभी आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई।

खबर शेयर करेंWhatsAppX / Twitter
परिवहन विशेष समाचार पत्र

सड़क, परिवहन, सरकार, नागरिक अधिकार और देश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें।