मुख्य सामग्री पर जाएं
Wednesday, 25 November 2026 • नई दिल्ली • राष्ट्रीय संस्करणRNI: DELHIN/2023/86499 | खबर खोजें
परिवहनविशेष

देश का ट्रांसपोर्ट दैनिक समाचार पत्र

बड़ी खबर
भुवनेश्वर की सड़कों पर जानलेवा गड्ढे: जनपथ पर हादसे में गर्भवती घायल, पांच साल में ओडिशा में 425 मौतेंभुवनेश्वर-पिपिली में बर्खास्त बिजली कर्मचारी हाईटेंशन टावरों पर चढ़े, 55 दिन से धरना और 23 दिन से अनशनज्यादा नमक खाने की आदत सेहत के लिए खतरनाक: हाई BP, हृदय और किडनी रोग का बढ़ता खतरासंस्कारों की कसौटी पर केवल स्त्री ही क्यों? परिवार में बराबरी की शुरुआत घर सेमधुमेह लंबी उम्र की राह में बाधा नहीं: स्वस्थ जीवन के लिए अपनाएं ABCD मंत्रनशे का खुमार, हाशिये पर परिवार: बोतलों में डूबता बचपन और बिखरता भविष्यमदुरै तिरुपरंकुंद्रम दीपथून विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी क्यों नहीं जला दीप, अब अवमानना याचिका पर निगाहेंबारामूला: 2वीं वाहिनी एसएसबी पट्टन ने 115 युवाओं को दी डिजिटल व कौशल शिक्षा, प्रशिक्षुओं को बांटे प्रमाणपत्र
सभी खबरें ›
जनहित

झज्जर में 26 नवंबर को समाधान शिविर: जिला मुख्यालय, बहादुरगढ़, बादली और बेरी में सुबह 10 से 12 बजे सुनी जाएंगी शिकायतें

25 November 2026, 2:10 pm1 मिनट पढ़ें
झज्जर समाधान शिविर - झज्जर में 26 नवंबर को समाधान शिविर: जिला मुख्यालय, बहादुरगढ़, बादली और बेरी में
सांकेतिक तस्वीर

झज्जर, 25 नवंबर। आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार, 26 नवंबर को जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडलों में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगाए जाएंगे, जहां नागरिकों की शिकायतें सुनकर उनका मौके पर ही निपटान सुनिश्चित किया जाएगा।

जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में डीसी वर्षा खांगवाल की अध्यक्षता में लगेगा। इस दौरान डीसी विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें सुनते हुए अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश देंगी।

सब डिवीजन में भी लगेंगे समाधान शिविर

उपमंडल स्तर पर बहादुरगढ़ में एसडीएम अभिनव सिवाच, बादली में एसडीएम विशाल कुमार और बेरी लघु सचिवालय परिसर में एसडीएम रेणुका नांदल की अध्यक्षता में उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान किया जाएगा।

खबर शेयर करेंWhatsAppX / Twitter
परिवहन विशेष समाचार पत्र

सड़क, परिवहन, सरकार, नागरिक अधिकार और देश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें।