मुख्य सामग्री पर जाएं
Friday, 27 November 2026 • नई दिल्ली • राष्ट्रीय संस्करणRNI: DELHIN/2023/86499 | खबर खोजें
परिवहनविशेष

देश का ट्रांसपोर्ट दैनिक समाचार पत्र

बड़ी खबर
वाराणसी: लोकतंत्र के संकट, सामाजिक न्याय, रोजगार और राजनीतिक विकल्प पर होगा मंथनदिल्ली में प्रदूषण मुक्ति तभी संभव, जब सजा जनता से पहले सरकारी विभागों के आला अधिकारियों को मिलेदिल्ली में ई-रिक्शा निर्माताओं द्वारा बेचे जा रहे वाहन टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के अनुसार नहीं, कौन है जिम्मेदार?बिना गिरवी 20 लाख तक का लोन? सरकार बनी आपकी गारंटी – मुद्रा और स्टैंड-अप इंडिया में 5 साल का बड़ा फैसला15 साल के लंबे इंतजार के बाद बकाया भुगतान पर फिर संकट, 370 पूर्व कर्मचारियों ने मांगी पुलिस सुरक्षास्वास्थ्य चर्चा: मूड स्विंग्स के लक्षण और प्रबंधन पर डॉ. रूप कुमार बनर्जी का विशेष लेखगोरखपुर: वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल में स्पर्धा-9 का दूसरा दिन सम्पन्न, एथलेटिक्स से क्रिकेट तक दिखा दमखमधरना आपका अधिकार, लेकिन बाजार बंद करना किसका अधिकार?
सभी खबरें ›
जनहित

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान: झज्जर में 21 दिसंबर तक 100 दिन का जागरूकता अभियान, सूचना दें हेल्पलाइन 1098 पर

25 November 2026, 2:10 pm3 मिनट पढ़ें
बाल विवाह मुक्त भारत - बाल विवाह मुक्त भारत अभियान: झज्जर में 21 दिसंबर तक 100 दिन का जागरूकता अभियान,
बाल विवाह के खिलाफ ऑनलाइन संकल्प अभियान

झज्जर, 25 नवंबर। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के तहत जिला झज्जर में जागरूकता गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत 21 दिसंबर 2026 तक 100 दिवसीय विशेष जागरूकता मॉड्यूल संचालित किया जा रहा है। डीसी वर्षा खांगवाल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को अभियान के तहत गांवों और शहरी वार्डों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा बाल विवाह की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

बाल विवाह रोकना प्रशासन के साथ समाज की भी सामूहिक जिम्मेदारी

डीसी ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और उनके सुरक्षित भविष्य को प्रभावित करने वाली गंभीर सामाजिक कुरीति है। इसे समाप्त करने के लिए केवल सरकारी प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए आगे आना होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को बाल विवाह निषेध अधिनियम के प्रावधानों और इसके दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया जाए।

सूचना मिलते ही होगी तत्काल कार्रवाई

डीसी वर्षा खांगवाल ने स्पष्ट किया कि बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है और इसकी रोकथाम के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य करेगा। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि बाल विवाह की किसी भी संभावित घटना की सूचना मिलते ही तुरंत संज्ञान लिया जाए तथा जिला प्रशासन और पुलिस के समन्वय से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। गांवों और वार्डों में लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ बाल विवाह की रोकथाम के लिए सतर्कता भी बरती जाए।

हेल्पलाइन नंबर 1098 पर दें बाल विवाह की सूचना

डीसी ने आमजन से अपील की कि यदि उनके आसपास कहीं भी बाल विवाह होने की जानकारी मिलती है या ऐसी कोई आशंका दिखाई देती है तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 या नजदीकी पुलिस स्टेशन में सूचना दें। समय पर दी गई सूचना से बाल विवाह जैसी घटना को रोका जा सकता है और बच्चों का भविष्य सुरक्षित किया जा सकता है।

ऑनलाइन संकल्प लेकर अभियान से जुड़ें नागरिक

डीसी ने बताया कि आमजन बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार के मेरी सरकार पोर्टल पर जाकर भी ऑनलाइन प्रतिज्ञा ले सकते हैं। इसके लिए https://pledge.mygov.in/bal-vivah-mukht-bharat/ लिंक पर जाकर बाल विवाह के विरुद्ध संकल्प लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह मुक्त समाज का निर्माण सामूहिक जागरूकता, सतर्कता और सहभागिता से ही संभव है।

खबर शेयर करेंWhatsAppX / Twitter
परिवहन विशेष समाचार पत्र

सड़क, परिवहन, सरकार, नागरिक अधिकार और देश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें।