मुख्य सामग्री पर जाएं
Saturday, 28 November 2026 • नई दिल्ली • राष्ट्रीय संस्करणRNI: DELHIN/2023/86499 | खबर खोजें
परिवहनविशेष

देश का ट्रांसपोर्ट दैनिक समाचार पत्र

बड़ी खबर
वाराणसी: लोकतंत्र के संकट, सामाजिक न्याय, रोजगार और राजनीतिक विकल्प पर होगा मंथनदिल्ली में प्रदूषण मुक्ति तभी संभव, जब सजा जनता से पहले सरकारी विभागों के आला अधिकारियों को मिलेदिल्ली में ई-रिक्शा निर्माताओं द्वारा बेचे जा रहे वाहन टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के अनुसार नहीं, कौन है जिम्मेदार?बिना गिरवी 20 लाख तक का लोन? सरकार बनी आपकी गारंटी – मुद्रा और स्टैंड-अप इंडिया में 5 साल का बड़ा फैसला15 साल के लंबे इंतजार के बाद बकाया भुगतान पर फिर संकट, 370 पूर्व कर्मचारियों ने मांगी पुलिस सुरक्षास्वास्थ्य चर्चा: मूड स्विंग्स के लक्षण और प्रबंधन पर डॉ. रूप कुमार बनर्जी का विशेष लेखगोरखपुर: वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल में स्पर्धा-9 का दूसरा दिन सम्पन्न, एथलेटिक्स से क्रिकेट तक दिखा दमखमधरना आपका अधिकार, लेकिन बाजार बंद करना किसका अधिकार?
सभी खबरें ›
उत्तर प्रदेश

कोकिलावन शनिधाम से श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति का बिगुल

27 November 2026, 9:57 pm4 मिनट पढ़ें

निम्बार्काचार्य के भक्तों ने उठाए हाथ, मंदिर वहीं बनेगा जहां मूल गर्भगृह

-हर हिंदू श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को लेकर जाएगा 11-11 परिवारों तक

हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने शनिधाम में किया आह्वान

मथुरा: अब वह दिन दूर नहीं है, जब मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद हट जाएगी और वहां भगवान श्रीकृष्ण का मूल गर्भ गृह स्थल पर पुनः एक विशाल भव्य दिव्य मंदिर का निर्माण होगा। इसके लिए प्रत्येक सनातनी को इस मुद्दे को 11-11 घरों तक ले कर जाए। तभी श्री कृष्ण जन्मभूमि कब्जा मुक्त हो पाएगी। इसके लिए सिख, जैन और बौद्ध समाज को भी जोड़ने का कार्य भी किया जाएगा।

कोकिलावन शनिधाम में चल रही अनंत जगद्गुरु निम्बार्काचार्य श्री श्याम शरण देवाचार्य “श्रीजी महाराज” की कथा में यह आह्वान श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति न्यास अध्यक्ष एवं श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद के हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने सभी निम्बार्काचार्य भक्तों ने हाथ उठाकर यह संकल्प लेते हुए श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के आंदोलन में अपनी सहभागिता करने के लिए हाथ उठाकर आंदोलन का समर्थन किया। हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने कहा, हमने दुनिया भर के साक्ष्य हाईकोर्ट में दाखिल किए हैं अतिक्रमणकारियों पर कोई साक्ष्य नहीं है। उन्होंने दावा किया है कि न्यायालय से भी निर्णय हिंदुओं के पक्ष में ही आयेगा। उन्होंने कहा, मंदिर तो वहीं बनेगा जहां पर भगवान श्रीकृष्ण जी का वास्तविक गर्भगृह स्थल है। दुनिया की कोई भी ताकत मंदिर निर्माण होने से हमको नहीं रोक पाएगी। उन्होंने इतिहास के उन तथ्यों का भी स्मरण कराया , जिसमें श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर तोड़कर मूल गर्भ गृह स्थल पर मस्जिद बनवा दी थी।

उन्होंने मंच से भक्तों से सवाल किया कि क्या मस्जिद हटनी चाहिए और क्या मंदिर का निर्माण होना चाहिए। इस पर सभी भक्तों ने मंदिर निर्माण के समर्थन में हाथ उठाए। हिंदू पक्षकार श्री सिंह ने आह्वान किया कि प्रत्येक सनातनी इस विषय को 11 परिवारों तक लेकर जाएगा। सिख, जैन और बौद्ध समाज को भी इस आंदोलन से जोड़ने का कार्य करेंगे। साथ ही श्री सिंह ने भक्तों से संकल्प लेने को कहा। एक बार पुनः भक्तों ने हाथ उठाकर आंदोलन को हर हिंदू परिवार तक इस विषय को पहुंचाने के लिए हाथ उठाए। उन्होंने कहा कि, आप सोचो जब हिंदुओं का मुगल लुटेरे कत्ल कर उनको इस्लाम कबूल कराने के दहशत फैला रहे थे, तब सनातन की रक्षा को हिंदू जंगलों में जाकर छिप गए। इनके महिला और बच्चे भी शामिल थे। न खाने के लिए उनके पास अन्न था और न ठहरने के लिए छत। बच्चे भूख से बिलबिला रहे थे, पर सनातन की रक्षा के लिए उन्होंने समझौता नहीं किया। न इस्लाम को कबूल किया। हर अत्याचार बर्दाश्त कर सनातन को बचाया। उन्होंने कहा, आज भी हिंदुओं को दुनिया भर में निशाना बनाया जा रहा है। इसलिए आवश्यक है कि हिन्दुओं को एकजुट होकर अपने आस्था और संस्कृति के केंद्रों को मजबूत करना होगा। तभी हम सब आने वाले समय में सुरक्षित रह पाएंगे। उन्होंने यह भी दावा किया, आज विधर्मियों के डेढ़ सौ से भी अधिक संगठन हिंदुओं के खिलाफ कार्य कर रहे हैं। लव जेहाद की सामने आ रही घटनाएं विधर्मियों की साजिश का एक हिस्सा है। उन्होंने हिंदुओं को आगाह किया कि अब समय आ गया है, जब सब एकजुट होकर श्री कृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने के लिए आगे आएं। इससे पहले श्री सिंह ने शनिधाम मंदिर के महंत श्री प्रेमदास जी महाराज से मुलाकात कर आंदोलन को लेकर चर्चा की। इस मौके पर संत जानकीदास जी महाराज, विनीत दास जी महाराज, लोकेश गोस्वामी, ब्रज बिहारी गौतम, भगत सिंह, मनोज चौधरी आदि मौजूद रहे।

खबर शेयर करेंWhatsAppX / Twitter
परिवहन विशेष समाचार पत्र

सड़क, परिवहन, सरकार, नागरिक अधिकार और देश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें।