खूँटी, 26 नवंबर 2026। विश्व विद्या मार्ग नव युग पत्रकार महा संघ के तत्वावधान में गुरुवार को भगतसिंह चौक पर संविधान दिवस पर सम्मानजनक परिचर्चा की गई। विश्व विद्या मार्ग नवयुग पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष डॉ दीपक कुमार घोष ने कहा, “26 नवंबर 1949 को हमारा संविधान बनकर तैयार हुआ था, और 26 जनवरी 1950 को यह लागू हुआ।” सामाजिक कार्यकर्ता ध्रुवेन्द्र भास्कर ने कहा कि संविधान ही हमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का अधिकार देता है। संविधान है, तो हमारा लोकतंत्र है।
अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष तपन घोष ने कहा कि आज हम सबकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि संविधान में मिले अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सही इस्तेमाल करें और सच को जनता तक पहुंचाएं, एवं संविधान का उचित सम्मान करें। शिक्षाविद् सुधांशु दत्ता,अनुप राय, जितेन्द्र पांडे, तुलसी प्रजापति, किशोर ठाकुर सहित अन्य ने भी संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा रखने की बातें कही।



