खूंटी, 25 नवंबर।
समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मो० जावेद हुसैन की अध्यक्षता में आईटीडीए एवं कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं तथा प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA-JGUA) के तहत संचालित TMMC योजना को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा, सहयोग विलेज के बच्चों का नामांकन आवासीय विद्यालयों में कराने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।
वहीं, प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत ई-कल्याण पोर्टल पर प्राप्त 13,171 नए आवेदनों का संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों द्वारा भौतिक सत्यापन के उपरांत अनुमोदन किया गया। समिति द्वारा सभी आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई।



