मुख्य सामग्री पर जाएं
Friday, 27 November 2026 • नई दिल्ली • राष्ट्रीय संस्करणRNI: DELHIN/2023/86499 | खबर खोजें
परिवहनविशेष

देश का ट्रांसपोर्ट दैनिक समाचार पत्र

बड़ी खबर
वाराणसी: लोकतंत्र के संकट, सामाजिक न्याय, रोजगार और राजनीतिक विकल्प पर होगा मंथनदिल्ली में प्रदूषण मुक्ति तभी संभव, जब सजा जनता से पहले सरकारी विभागों के आला अधिकारियों को मिलेदिल्ली में ई-रिक्शा निर्माताओं द्वारा बेचे जा रहे वाहन टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के अनुसार नहीं, कौन है जिम्मेदार?बिना गिरवी 20 लाख तक का लोन? सरकार बनी आपकी गारंटी – मुद्रा और स्टैंड-अप इंडिया में 5 साल का बड़ा फैसला15 साल के लंबे इंतजार के बाद बकाया भुगतान पर फिर संकट, 370 पूर्व कर्मचारियों ने मांगी पुलिस सुरक्षास्वास्थ्य चर्चा: मूड स्विंग्स के लक्षण और प्रबंधन पर डॉ. रूप कुमार बनर्जी का विशेष लेखगोरखपुर: वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल में स्पर्धा-9 का दूसरा दिन सम्पन्न, एथलेटिक्स से क्रिकेट तक दिखा दमखमधरना आपका अधिकार, लेकिन बाजार बंद करना किसका अधिकार?
सभी खबरें ›
जनहित

खाना पकाने का कौन सा तेल सही? सब्जी से पूरियां तलने तक सही तेल और सेहत के लिए खतरनाक तेल, जानिए

25 November 2026, 3:20 pm3 मिनट पढ़ें
खाना पकाने का तेल - खाना पकाने का कौन सा तेल सही? सब्जी से पूरियां तलने तक सही तेल और सेहत के लिए खत
तेल का पूरा खेल समझिए - परिवहन विशेष

प्रस्तुतकर्ता विशेष संवाददाता परिवहन विशेष समाचार पत्र

सब्जी पकाने से लेकर पूरियां फ्राई करने तक कौन सा तेल इस्तेमाल करना चाहिए।

कौन सा तेल सेहत के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक है।

जानिए बदल बदलकर तेल इस्तेमाल करना क्या वाकई फायदेमंद है?

मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स। ये वसा यानि फैट हार्ट के लिए अच्छे माने जाते हैं। उदाहरण के लिए जैतून, मूंगफली या सरसों का तेल इसके लिए बेहतरीन ऑप्शन है। पॉलीअनसेचुरेटेड वसा, ये ओमेगा-3 या ओमेगा-6 देते हैं, जैसे सूरजमुखी, सोया या सरसों का तेल। अब सेचुरेटेड फैट केवल सीमित मात्रा में इस्तेमाल करने के लिए सेफ होते हैं। जैसे नारियल तेल या घी। ट्रांसफेट खतरनाक है और ये मिलते हैं वनस्पति घी, डालडा और रिफाइंड ऑयल में, जो सीधे दिल की बीमारी, स्ट्रोक, डायबिटीज से जुड़े हैं।

खाने के लिए कौन से तेल सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं, इसमें

जैतून का तेल भारत में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला तेल

सरसों का तेल भारतीय रिपोर्ट, ICMR 2021 के अनुसार इसमें ओमेगा-3 के फायदे और रोगाणुरोधी यौगिकों पाए जाते हैं।

सूरजमुखी तेल पॉलीअनसेचुरेटेड फैट से भरपूर होता है। लेकिन इसे बार-बार तलने से बचना चाहिए क्योंकि इससे ऑक्सीडेटिव एलडीआई बनते हैं।

नारियल तेल यह एलडीएल और एचडीएल को भी बढ़ाता है, तो इसका इस्तेमाल कम ही करें।

घी में ब्यूटिरेट और सीएलए होते हैं कम मात्रा में घी खाना अच्छा है लेकिन आपको कोलेस्ट्रॉल पर ध्यान देना होगा।

असली खतरा ट्रांसफैट, हाइड्रोजनीकृत तेल, वनस्पति और डालडा है।

खाना पकाने के लिए कौन का तेल है फायदेमंद? तो याद रखिए, ये वनस्पति घी और डालडा के हाइड्रोजनीकृत तेल, इन्हें लेने की जरूरत नहीं है। जान लें कि अच्छे तेल का भी इस्तेमाल कब और कैसे करना है। जैसे

ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करो सलाद में या हल्का फ्राई करने में।

सरसों का तेल इस्तेमाल करें खाने में तड़का लगाने में।

मूंगफली के तेल का इस्तेमाल करो डीप फ्राई करने के लिए जैसे पूरी तलने के लिए।

सूरजमुखी या सोया तेल को स्टिर फ्राइंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन इसे दोबारा गर्म न करें।

नारियल तेल और घी का इस्तेमाल करें सिर्फ स्वाद और ट्रेडिशन के लिए वो भी कम मात्रा।

बदल बदल कर तेल इस्तेमाल करने के फायदे आप दिनभर में 1 ही तेल का इस्तेमाल करने की बजाय बदल-बदल कर तेल इस्तेमाल करें।

जैसे सुबह नाश्ते में पराठा, पोहा या उपमा बनाना है तो सरसों का तेल इस्तेमाल करें। इससे स्वाद भी आएगा और ओमेगा-3 भी मिलेगा।

दिन में सब्जी बनाने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल करें।

शाम को स्नैक्स में कुछ फ्राई करना है तो मूंगफली का तेल इस्तेमाल करें क्योंकि यह ज्यादा टेंपरेचर पर हीट किया जा सकता है।

रात के खाने में सलाद या रोटी में लगाने के लिए जैतून का तेल या फिर घी का इस्तेमाल करें।

नारियल का तेल अगर आप हफ्ते में एक या दो बार इस्तेमाल कर रहे हैं तो ठीक है।

खबर शेयर करेंWhatsAppX / Twitter
परिवहन विशेष समाचार पत्र

सड़क, परिवहन, सरकार, नागरिक अधिकार और देश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें।